एक्सप्लोरर

BCB प्रमुख को खिलाड़ियों की हड़ताल के पीछे साजिश की आशंका, भारत दौरा होने की उम्मीद

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की अभूतपूर्व हड़ताल के पीछे कोई षडयंत्र नजर आ रहा है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की अभूतपूर्व हड़ताल के पीछे कोई षडयंत्र नजर आ रहा है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि आगामी भारत दौरा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा. हसन के हवाले से ‘डेली स्टार’ ने कहा,‘‘मुझे उम्मीद है कि शिविर लगेगा. भारत का दौरा होगा. मेरा मानना है कि अधिकांश खिलाड़ी खेलना चाहते हैं. मुझे नहीं लगता कि वे पांच हजार टके के लिये देश का नाम खराब करेंगे. लेकिन देखते हैं कि क्या होता है.’’ खिलाड़ियों की इस हड़ताल से टीम का आगामी भारत दौरा प्रभावित हो सकता है जो तीन नवंबर से शुरू होना है. टेस्ट और टी20 टीम के कप्तान शाकिब अल हसन, महमुदूल्लाह और मुशफिकुर रहीम सहित देश के शीर्ष क्रिकेटरों ने सोमवार को वेतन बढ़ाने के साथ कई और मांगों को लेकर क्रिकेट से जुड़ी किसी भी गतिविधि में भाग लेने से मना कर दिया है. इस मामले पर बीसीबी निदेशकों के साथ आपात बैठक करने के बाद हसन से संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम यह पता लगाने की कोशिश करेंगे की इस साजिश के पीछे कौन है.’’ हसन के हवाले से डेली अखबार ने खबर दी कि इस तरह खुल कर विरोध करने का मकसद अराजकता पैदा करना और देश में खेल की छवि को बिगाडना है. बीसीबी के निदेशक जलाल यूनुस ने कहा कि खिलाड़ियों को मीडिया के सामने मांग रखने की जगह बोर्ड के पास आना चाहिए था. उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें चेतावनी देने से पहले बोर्ड के समाने अपनी मांगों को रखना चाहिए था. उन्होंने हालांकि, मीडिया के सामने जाकर क्रिकेट से जुड़ी सभी गतिविधि से दूर रहने का फरमान सुना दिया. यह ब्लैकमेल करने की तरह है.’’ बीसीबी के एक अन्य निदेशक महबूब उल अनाम को लगता है कि यह बोर्ड के खिलाफ कोई षडयंत्र है. उन्होंने कहा, ‘‘वे मुख्य कार्यकारी अधिकारी, क्रिकेट संचालन के अध्यक्ष या बोर्ड के अध्यक्ष के जरीये इस मांग को उठा सकते थे. अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब से इस तरह का कदम उठा सकते थे. मुझे लगता है कि क्रिकेटरों के हड़ताल के पीछे कोई और वजह है. यह बीसीबी के खिलाफ साजिश है.’’ बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और क्रिकेट संचालन के प्रमुख अकरम खान ने खिलाड़ियों की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसी चीजें हमेशा से एक अंदोलन से शुरू होती है. एक बार जब आप बोर्ड के साथ बैठक कर लेते है तब यह अंदोलन नहीं रहता है. बोर्ड क्रिकेटरों की मदद के लिए है. मुझे उम्मीद है कि क्रिकेटरों और बोर्ड के बीच मसला जल्दी सुलझ जाएगा. ’’ खिलाड़ियों की अन्य प्रमुख मांगों में बांग्लादेश प्रीमियर लीग का आयोजन फ्रेंचाइजी आधार पर जारी रखना, ढाका प्रीमियर लीग (घरेलू प्रथम श्रेणी प्रतियोगिता) के लिए खिलाड़ियों का ‘ओपन मार्केंट ट्रांसफर’ रखना, केन्द्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों का वेतन बढ़ाना और इसमें अधिक खिलाड़ियों को रखना शामिल है. बीसीसीआई ने इस पर कोई प्रतिक्रिया देने से बचते हुए इसे बांग्लादेश का आंतरिक मामला बताया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
T20 कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर के सामने होंगी 3 बड़ी चुनौतियां, आसान नहीं है राह
T20 कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर के सामने होंगी 3 बड़ी चुनौतियां, आसान नहीं है राह
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
लॉर्ड्स पर इतिहास बनाने के लिए न्यूजीलैंड को चाहिए 254 रन, पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने दिया लक्ष्य
लॉर्ड्स पर इतिहास बनाने के लिए न्यूजीलैंड को चाहिए 254 रन, पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने दिया लक्ष्य

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में TMC को एक और झटका,  ममता बनर्जी के करीबी और पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को NIA ने किया अरेस्ट
बंगाल में TMC को एक और झटका,  ममता बनर्जी के करीबी और EX-MLA शौकत मोल्ला को NIA ने किया अरेस्ट
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू यादव ने अपनी सारी सुरक्षा वापस की, अब बिना सिक्योरिटी के रहेंगे
राबड़ी देवी और लालू यादव ने अपनी सारी सुरक्षा वापस की, अब बिना सिक्योरिटी के रहेंगे
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Pneumonia Vaccine: उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
Embed widget