एक्सप्लोरर

APL: गुलबदिन नाइब की घातक गेंदबाज़ी से बल्ख लिजेंड्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

बल्ख लिजेंड्स ने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले को भी जीतकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है.

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग की सबसे शानदार शुरुआत किसी के लिए हुई है तो वो है बल्ख लिजेंड्स की टीम के लिए. जिन्होंने अब तक अपने दोनों मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल को टॉप कर लिया है.

अनुभवी मोहम्मद नबी की कप्तानी वाली बल्ख की टीम ने बीती रात कंदाहर नाइट्स को 13 रनों से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

इस मुकाबले में कंदाहर नाइट्स के कप्तान असगर अफगान ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया. लेकिन कॉलिन मुनरो और उस्मान घनी जैसे स्टार बल्लेबाज़ों के आगे उनके गेंदबाज़ों की एक नहीं चली. दोनों बल्लेबाज़ों ने संभलकर बल्लेबाज़ी करते हुए पहले 5.3 ओवरों में 48 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी.

लेकिन इसके बाद घनी(19 रन) रन-आउट हो गए.

उनके विकेट के बाद कॉलिन मुनरो ने रयान टेन डशकाटे के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 76 रनों तक पहुंचाया. लेकिन दूसरे छोर से मुनरो भी 24 गेंदों पर 46 रन बनाकर करीम जनत की गेंद पर आउट हो गए.

इसके बाद लगातार अंतराल में विकेट गंवाते हुए बल्ख की टीम 20 ओवरों में 165 रन बना पाई. आखिर में रवि बोपारा ने भी 34 रनों का योगदान दिया.

165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंधार नाइट्स को 39 रनों की ओपनिंग साझेदारी दी. लेकिन इसके बाद बल्ख के गेंदबाज़ गुलबदिन नाइब ने मैच का पासा पूरी तरह से पटल दिया. उन्होंने पहले ओपनर पीटर स्टरलिंग(20 रन) को आउट किया. उसके बाद उन्होंने करीब सादिक को तो खाता भी नहीं खोलने दिया.

इन दो विकेटों के गिरने के बाद भी अभी कंदाहर नाइट्स की उम्मीदें ज़िंदा थी क्योंकि क्रीज़ पर अनुभवी ब्रैंडम मैक्कलम मौजूद थे. लेकिन पारी के नौवें ओवर में गुलबदिन ने मैक्कलम को भी कैच आउट करवाकर विरोधी टीम की मुश्किलें बढ़ा दी.

इसके बाद कप्तान असगर अफगान ने अकेले दम पर टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश की लेकिन दूसरे छोर से लगातार गिरते विकेटों की वजह से टीम लक्ष्य से 13 रन पीछे रह गई.

कप्तान असगर ने 45 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया.

वहीं गुलबदिन ने 4 ओवरों में महज़ 12 रन खर्चते हुए 4 विकेट अपने नाम किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड पहले वनडे में इन 7 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
भारत-इंग्लैंड पहले वनडे में इन 7 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
IND VS ENG: आज इंग्लैंड के खिलाफ कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली, 5 के बारे में जानिए
IND VS ENG: आज इंग्लैंड के खिलाफ कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली, 5 के बारे में जानिए
IND vs ENG 1st ODI Pitch Report: आज भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें एजबेस्टन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आज भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें एजबेस्टन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
पहली सीरीज में फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी, अब युवराज सिंह देंगे ट्रेनिंग? खुद दिया बड़ा बयान
पहली सीरीज में फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी, अब युवराज सिंह देंगे ट्रेनिंग? खुद दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget