एक्सप्लोरर

IND Vs PAK: विराट कोहली ने की थी बाबर आजम की मदद, 'किंग' के मुरीद हैं पाक कप्तान

IND Vs PAK: बाबर आजम ने उस किस्से को बयां किया है जब विराट कोहली ने उनकी मदद की. विराट की बदौलत बाबर का गेम सुधरा.

Asia Cup 2023: पाकिस्तान और श्रीलंका की धरती पर बुधवार से एशिया कप का आगाज हो गया है. दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नज़र दो सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले महामुकाबले पर हैं. हालांकि मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने किंग कोहली की जमकर तारीफ की है. बाबर आजम ने वह किस्सा भी सुनाया है जब विराट कोहली ने उनकी मदद की थी. 

अहम मुकाबले से पहले बाबर आजम ने विराट कोहली के साथ पहली मुलाकात को याद किया. बाबर आजम ने विराट कोहली को शानदार इंसान बताया है. बाबर ने बताया कि उन्हें 2019 के वर्ल्ड कप में पहली बार विराट कोहली से बात करने का मौका मिला था. विराट कोहली की सलाह की बदौलत बाबर आजम के खेल में सुधार हुआ. 

बाबर आजम ने कहा कि विराट कोहली से मुलाकात से पहले उनके पास खेल को लेकर कई सारे सवाल थे. पाक कप्तान ने कहा, ''विराट कोहली जैसे दिग्गज क्रिकेटर से मिलना और बात करना मेरे लिए गर्व की लम्हा था. मेरे पास गेम को लेकर कई सवाल थे. विराट कोहली ने उन सभी बातों के जवाब दिए और मुझे गेम को सुधारने में मदद भी मिली.''

बाबर आजम का शानदार फॉर्म जारी

बाबर आजम ने कहा, ''2019 में विराट कोहली अलग ही लेवल पर खेल रहे थे. आज भी उनका खेल अलग लेवल का है. मैं विराट कोहली से सलाह लेने चाहता था. मैं विराट कोहली के अनुभव से सीख लेना चाहता था. विराट कोहली ने मेरे सभी सवालों के जवाब दिए और मुझे उनका बहुत ज्यादा फायदा मिला.''

बाबर आजम हालांकि मौजूदा समय में विराट कोहली को पछाड़कर दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन चुके हैं. बाबर आजम ने महज 100 वनडे मैचों में 19 शतक लगाए हैं और 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं. बाबर आजम इस मामले में विराट कोहली को पछाड़ चुके हैं.

एशिया कप में भी बाबर आजम का आगाज शानदार रहा है. नेपाल के खिलाफ बुधवार को खेले गए मुकाबले में बाबर आजम ने 151 रन की बेहतरीन पारी खेली. बाबर आजम की चुनौती का सामना करना भारतीय गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होने वाला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget