एक्सप्लोरर

रनआउट होने पर अजहर अली ने दी सफाई कहा- 'मेरे बच्चे भी बनाएंगे इसका मजाक'

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मजाकिया अंदाज में रन आउट होने के बाद अजहर अली ने अपना पक्ष रखा है. अजहर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा मेरे इस तरह से रनआउट होने पर मेरे बच्चे भी अब मेरी खिंचाई करने से पीछे नहीं रहेंगे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी मजाकिया तरीके से रन आउट होने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज अजहर अली ने उस घटना पर अपना पक्ष रखा है. अजहर ने अपने रनआउट होने पर कहा है कि अब मेरे बच्चे भी इस तरह से रनआउट पर मेरी खिचाई करेंगे.

अजहर ने इस हास्‍यास्‍पद रनआउट के बाद कहा, 'मुझे उम्‍मीद है मेरा बेटा भी मेरी खिंचाई करने से पीछे नहीं रहेगा. वह निश्चित रूप से मजाकिया लहजे में इस बारे में लंबे समय तक मुझसे बात करेगा.'

Azhar Ali on THAT run out

Azhar Ali knows he's going to be copping it for a LONG time after that bizzare run out in Abu Dhabi 😂

Posted by cricket.com.au on Thursday, October 18, 2018

मैच के तीसरे दिन के स्टंप्स के बाद अजहर ने कहा कि इस तरह से रनआउट होने में पूरी तरह से मेरी गलती थी. मेरे दिमाग में यह बिल्कुल नहीं रहा कि गेंद बाउंड्री से पहले ही रुक जाएगा. मैं असद शफीक जब तक कुछ समझ पाते तब तक टिम पेन गल्लियां बिखेर चुके थे.

ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी को लेकर अजहर ने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने किसी भी तरह के खेल भावना का उल्लंघन नहीं किया गया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मैदान पर पूरी तरह से सतर्क थे और उन्हें इसका फायदा मिला.'

अजहर ने कहा, 'मैं जब आउट होकर ड्रेसिंग रूम में गया तो साथी खिलाड़ी भी मेरे रनआउट को लेकर मजाक बना रहे थे. बहरहाल, मैं कोई बहाना नहीं बना सकता था.

आपको बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन पारी के 53वें ओवर में पाकिस्तानी टीम 160/3 रन बनाकर खेल रही थी. अज़हर अली शानदार अर्द्धशतक बनाकर बल्लेबाज़ी कर रहे थे. जबकि उनके साथ असद शफीक क्रीज़ पर जमे हुए थे.

इस ओवर में अज़हर ने गली एरिया मे एक ड्राइव खेला. गेंद तेज़ रफ्तार से बाउंड्री की ओर बढ़ी वहां कोई भी फील्डर नहीं था और बल्लेबाज़ों के साथ-साथ सभी को लगने लगा कि ये गेंद सीमारेखा के पार चार रनों के लिए जाएगी. लेकिन यहीं पर अजहर अली से चूक हो गई.

उन्होंने नहीं देखा कि गेंद सीमा पार जा रही है या फिर मैदान के अंदर ही रुक गई है. दोनों बल्लेबाज़ शॉट के बाद पिच के बीचों बीच खड़े हो गए. गेंद अपने ही बाउंड्री से कुछ मीटर पहले ही रुक गई. जहां से मिचेल स्टार्क ने गेंद को उठाकर विकेटकीपर के पास फेंक दिया. विकेटकीपर ने भी सूझबूझ दिखाई और तुरंत बेल्स उड़ा दिए.

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget