एक्सप्लोरर

AUSvsSA: आखिरी वनडे में हार के साथ ऑस्ट्रेलिया ने गंवाई सीरीज़, सिक्योरिटी गार्ड का कैच हुआ वायरल

तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 40 रनों से शिकस्त देकर सीरीज़ जीत ली.

लगातार सात हार के बाद जीत की पटरी पर लौटी ऑस्ट्रेलियाई टीम की गाड़ी एक बार फिर से पटरी से उतर गई. बीते दिन रविवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में मेज़बान टीम को 40 रनों से हार मिली जिसके साथ उसने वनडे सीरीज़ 2-1 से गंवा दी.

घरेलू मैदान पर इस तरह के प्रदर्शन के बाद एक बार फिर से फैंस को निराशा हाथ लगी है.

होबार्ट में खेले गए सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया. दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कप्तान डू प्लेसिस और डेविड मिलर के शतकों की मदद से 50 ओवरों में 320 रन बना दिए.

डू प्लेसिस ने 114 गेंदों में 15 चौके और 2 छक्कों के साथ 125 रनों की पारी खेली. जबकि मिलर ने 108 गेंदों में आतिशी 139 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 4 छक्के भी लगाए.

321 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही. लेकिन इसके बाद शॉन मार्श, मार्कस स्टोइनिस(63 रन), एलेक्स कैरी(42 रन) और ग्लेन मैक्सवेल(35 रन) की पारियों से लक्ष्य के करीब जाने की कोशिश की लेकिन टीम लक्ष्य से 40 रन पीछे छूट गई और सीरीज़ को 2-1 से गंवा दिया.

ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ शॉन मार्श ही 102 गेंदों पर 106 रन बना सके.

मैच में सिक्योरिटी गार्ड ने डाइव लगाकर पकड़ा शॉन मार्श का कैच:
दरअसल 321 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शॉन मार्श अकेले दम पर लड़ते नज़र आ रहे थे. उन्होंने अपनी पारी में चार लंबे-लंबे छक्के लगाए. जिसमें से एक सीधा दर्शकों के बीच गिरा. इसे लपकने के लिए सिक्योरिटी गार्ड ने मैदान से बाहर दर्शकदीर्घा में डाइव भी लगा दी. लेकिन कैच नहीं छोड़ा.

ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget