एक्सप्लोरर

पर्थ में गंभीर रूप से चोटिल हुआ ऑस्ट्रेलियाई अंपायर, बिगड़ गया मुंह का हाल; रोंगटे खड़े कर देगी तस्वीर

Tony DeNobrega: ऑस्ट्रेलियाई अंपायर टोनी डी नोब्रेगा को अंपायरिंग करते समय बुरी तरह चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Australian Umpire Tony DeNobrega Injured: क्रिकेट में खिलाड़ी अपने सेफ्टी गियर के साथ मैदान में उतरते हैं. लेकिन अंपायर ऐसा नहीं करते. हाल ही में पर्थ के चार्ल्स वियरयार्ड रिजर्व में एक ऑस्ट्रेलियाई अंपायर के साथ गंभीर हादसा हुआ. यह हादसा मैच के दौरान हुआ. इस ऑस्ट्रेलियाई अंपायर का नाम टोनी डी नोब्रेगा है. पर्थ के चार्ल्स वियरयार्ड रिजर्व में खेले जा रहे क्रिकेट मैच के दौरान डी नोब्रेगा को गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

टोनी डी नोब्रेगा के साथ यह घटना तब घटी जब बल्लेबाज ने तेज स्ट्रेट ड्राइव खेला, जो सीधे अंपायर के चेहरे पर जा लगी. इस घटना के बाद डी नोब्रेगा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डी नोब्रेगा की आंखें और होंठ पूरी तरह सूज गए हैं.

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियन सबअर्बन टर्फ क्रिकेट एसोसिएशन (WASTCA) ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई और फेसबुक पोस्ट के माध्यम से टोनी डी नोब्रेगा के जल्द ठीक होने की कामना की. पोस्ट में लिखा था, "हमारे वरिष्ठ अंपायर टोनी डी नोब्रेगा शनिवार को चार्ल्स वियरयार्ड में खेले गए तीसरे ग्रेड के मैच के दौरान एक तेज स्ट्रेट ड्राइव से चेहरे पर चोटिल हो गए. उन्हें रात भर अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि उनकी हड्डियां नहीं टूटी हैं, लेकिन डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं और सर्जरी भी संभव है. हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं. पूरा अंपायरिंग समुदाय उनके साथ खड़ा है."

यह पहली बार नहीं है जब किसी अंपायर को गंभीर चोट लगी हो. 2019 में 80 वर्षीय वेल्श अंपायर जॉन विलियम्स को मैच के दौरान गेंद लगी थी. उन्हें कोमा में रखा गया था, लेकिन कुछ हफ्ते बाद उनकी मौत हो गई. 2014 में इजरायली अंपायर हिलेल ऑस्कर की भी जान चली गई थी, जब गेंद विकेट से टकराने के बाद उनके सिर पर लगी थी.

यह भी पढ़ें:
IND vs AUS Perth Test: पर्थ टेस्ट से पहले उड़ा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का फ्यूज, पैट कमिंस बोले- 'यह दबाव नहीं है, लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget