एक्सप्लोरर

2020 में ऑस्ट्रेलिया की नजर पहले टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर, अभी तक नहीं मिली है कामयाबी

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए साल 2018 ज्यादा खास नहीं रहा था. इसके बाद टीम ने इस साल वापसी की और बेहतरीन खेल दिखाया. अब टीम की कोशिश नए साल में अपने प्रदर्शन में सुधार टी-20 विश्वकप जीतने की होगी जो कि ऑस्ट्रेलिया में ही होगा.

नई दिल्ली: साल 2018 आस्ट्रेलिया के लिए ज्यादा बेहतर साबित नहीं हुआ था, लेकिन टीम ने इस साल जबरदस्त वापसी की. 2019 में पांच बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गजब की वापसी करते हुए एक बार फिर खुद को खेल के तीनों फॉरमेंट्स में मजबूत टीमों की जमात में शामिल किया. ऑस्ट्रेलियाई दौरे की शुरुआत 2019 में भारत दौरे से हुई थी, जहां उसने भारत को पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-2 से हरा इतिहास रचा था. याद दिला दें कि इस सीरीज में न स्टीव स्मिथ थे और न डेविड वार्नर. साल 2020 की शुरुआत में भी आस्ट्रेलिया को भारत का दौरा करना है वो भी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए. अब इस टीम में स्मिथ भी हैं और वार्नर भी. बस देखना यह है कि जिस तरह आस्ट्रेलियाई टीम 2018 को पीछे छोड़ 2019 में आगे बढ़ी थी, उस सफर को 2020 में एक कदम और आगे ले जा पाती है या नहीं? इसके लिए जरूरी है कि वो भारत में वही प्रदर्शन को दोहराए जो उसने 2019 में किया था क्योंकि यह उसके लिए न सिर्फ मानसिक मनोबल देने वाला काम करेगा बल्कि विश्व में आस्ट्रेलिया की पुरानी साख को पुख्ता करेगा. 2018 में वो सैंडपेपर गेट मामला था, जिसने आस्ट्रेलिया के दो दिग्गजों स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को एक साल के लिए टीम से दूर कर दिया था. इसके बाद आस्ट्रेलिया ने लगातार हार के बाद हार देखा. भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में 71 साल बाद आस्ट्रेलिया को उसी की जमीन पर पहली बार टेस्ट सीरीज में मात दी. इस एक साल ने आस्ट्रेलिया की विश्व क्रिकेट की मशहूर ख्याति को धक्का दिया था, लेकिन अपने हार न मानने वाले जज्बे वाली इस टीम ने 2019 में वापसी भी की और वो भी भारत को उसके ही घर में वनडे सीरीज में मात देकर. इसके बाद विश्व कप हुआ और मौजूदा विजेता का तमगा लेकर इंग्लैंड पहुंची आस्ट्रेलिया एका-एक खिताब की दावेदार के तौर पर गिनी जाने लगी. सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया था लेकिन आस्ट्रेलिया अपने ढर्रे वापस लौटती दिख रही थी. फिर इंग्लैंड के साथ हुई एशेज सीरीज जहां स्मिथ का जो बल्ला चला, वो रुका नहीं. टिम पेन की कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2-2 की बराबरी पर रोककर ट्राफी अपने पास ही रखी. तब से आस्ट्रेलिया पटरी पर है. एक नई टीम जो मजबूत है, युवा है और नई सोच की परिचायक है. टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी ने उसकी बल्लेबाजी को वो मजबूती दी है जिसकी उसे जरूरत थी. लेकिन साथ ही मार्नस लाबुशैन के रूप में आस्ट्रेलिया को वो बल्लेबाज मिला है जो स्मिथ की विरासत को आगे ले जाने और उनका साथ देना का माद्दा रखता है. सिर्फ लाबुशैन नहीं, विकेटकीपर एलेक्स कैरी भी वो नाम हैं जो आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को मजबूती देते हैं. इन सभी के साथ कप्तान एरॉन फिंच में भी दम है कि वो भारत के गेंदबाजों पर हावी हो सके. गेंदबाजी में पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड आस्ट्रेलिया की वो तिकड़ी है जो हर जगह कारगर होती दिख रही है. इन तीनों के अलावा केन रिचर्डसन तेज गेंदबाजी में आस्ट्रेलिया को मजबूत करते हैं. बेशक इस टीम में वो खिलाड़ी- उस्मान ख्वाजा नहीं है जिन्होंने भारत को उसके घर में हराने में मदद की थी, लेकिन आस्ट्रेलियाई सिस्टम ने अपने आप को दोबारा वहां लाकर खड़ा कर दिया है जहां वो किसी एक खिलाड़ी की टीम नहीं है. यही आस्ट्रेलिया की पहचान हुआ करती थी और अब एक बार फिर दिग्गज खिलाड़ियों के संन्यास, विवादों को पीछे छोड़ आस्ट्रेलिया अपने आप के रिवाइवल में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है. 2020 उसके लिए बेहद अहम है क्योंकि 2019 में जो प्रक्रिया उसने शुरू की थी इस साल वो मुकाम तक पहुंचने और फिर उस पर बने रहने की जद्दोजहद भी करेगी. याद यह भी रखना जरूरी है कि इसी साल आस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप खेला जाना है. वनडे में पांच बार खिताब जीतने वाली टीम टी-20 में एक भी विश्व कप नहीं जीत पाई है. इस सूखे को खत्म करने का इससे शानदार मौका आस्ट्रेलिया को शायद ही मिले. वो भी इस बात को जानती है और इसलिए भारत दौरा उसकी तैयारी के लिहाज से भी काफी अहम है. कप्तान एरॉन फिंच कह चुके हैं कि उनकी टीम का लक्ष्य 2020 में भारत को उसी के घर में हराना है. ऐसा करते हुए फिंच सबसे मजबूत टीम के तौर पर अपनी टीम का लोहा दुनिया भर में मनवाना चाहते हैं.  
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget