एक्सप्लोरर

एमसीसी सदस्य शेन वॉर्न ने कहा, 'विश्व कप फाइनल में ओवरथ्रो डेड बॉल होना चाहिए था'

विश्व कप फाइनल में ओवरथ्रो से हुए विवाद पर एमसीसी के सदस्य शेन वॉर्न का ऐसा मानना है कि वो गेंद डेड बॉल होनी चाहिए थी.

आईसीसी क्रिकेट विश्वकप का समापन हुए एक महीने से अधिक का वक्त बीत चला है लेकिन फिर इस टूर्नामेंट के फाइनल में जिस तरह की एक ओवरथ्रो पर बवाल हुआ वो अब तक नहीं थमा है. अब इस पूरे मसले की समीक्षा की जिम्मेदारी भी एमसीसी के पास है. ऐेसे में एमसीसी के सदस्य शेन वॉर्न का ऐसा मानना है कि वो गेंद डेड बॉल होनी चाहिए थी. आस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज और एमसीसी की विश्व क्रिकेट समिति के सदस्य शेन वॉर्न का मानना है कि आईसीसी विश्व कप-2019 के फाइनल में बेन स्टोक्स को लगने वाली थ्रो को डेड बॉल दिया जाना चाहिए था. वॉर्न जिस समिति में शामिल हैं वो विश्व कप फाइनल में अम्पायरों द्वारा उस गेंद पर लिए गए फैसले की समीक्षा भी करेगी. दरअसल, विश्व कप के फाइनल में ओवरथ्रो पर दिए गए चार रन को लेकर काफी विवाद रहा है. यह चार रन इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत में काफी निर्णायक साबित हुए थे. फाइनल मैच में 242 रनों का पीछा कर रही इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अंतिम ओवर में दो रन दौड़कर लिए थे और दूसरा रन लेने के दौरान फील्डर का थ्रो बेन स्टोक्स के बल्ले से टकराकर बाउंड्री पार चला गया था, जिससे इंग्लैंड के खाते में चार रन आए थे. मैदानी अंपायर कुमार धर्मसेना ने अपने साथी अंपायरों से बात करने के बाद छह रन इंग्लैंड को दिए थे. इंग्लैंड इससे मैच में वापस आ गई थी. आईएएनएस से बात करते हुए वॉर्न ने कहा, ''मैं उस समिति में हूं जो इसकी समीक्षा कर रही है. मुझे लगता है कि खेल का कानून बहुत सही है. मैंने सुझाव दिया कि बल्लेबाज के शरीर पर लगते ही गेंद डेड बॉल होनी चाहिए चाहे वह बाउंड्री पर जाए या नहीं. यह एक डेड बॉल होनी चाहिए और आप दौड़ नहीं सकते. मुझे लगता है कि यही खेल भावना है." वॉन आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, "मुझे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप बहुत पसंद है और मैं चाहता हूं कि आईसीसी ने इसकी अधिक मार्केटिंग की होती और इसके पीछे थोड़ा और पैसा लगाया होता ताकि वे इसे अधिक प्रमोट कर पाते. हां, मुझे यह चीज अच्छी लगी कि इसके कारण सभी टेस्ट मैच महत्वपूर्ण हुए हैं. मुझे यकीन है कि आने वाले वर्षों में वे इसे सही कर लेंगे क्योंकि मुझे नहीं लगता कि उन्होंने इस बार इसे पूरी तरह से सही से लागू किया है." उन्होंने कहा कि उन्हें टेस्ट मैच की जर्सी के पीछे लगे नंबर और नाम अच्छे लगे. वॉर्न ने कहा, "मुझे टेस्ट क्रिकेट में नंबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मुझे लगता है कि इससे प्रशंसकों के लिए खिलाड़ियों की पहचान करना आसान है इसलिए मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है. मुझे लगता है कि यह जंपर्स पर भी होना चाहिए था क्योंकि खिलाड़ियों के जंपर्स पहनने के बाद आप उनके नंबर नहीं देख सकते."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget