एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट के रवैये से नाखुश हुए शेन वॉर्न

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में लगातार हो रहे प्रयोग पर शेन वॉर्न ने अपनी नाराजगी जाहीर की है.

बॉल टेम्परिंग की घटना के बाद टीम में हो रहे बदलाव पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न ने कड़ा तंज कसा है. अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा हासिल करने के लिये जूझ रही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के रवैये से वॉर्न खुश नहीं हैं.

वॉर्न का मानना है कि बोर्ड ने खिलाड़ियों को अनुशासित बनाने के लिये ‘कुलीन ईमानदारी’ जैसे कुछ शब्द गढ़े हैं लेकिन वॉर्न के अनुसार टीम में शब्दों से नहीं बल्कि काम से बदलाव लाया जाना चाहिए.

साउथ अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ की घटना के बाद ऑस्ट्रेलिया का किसी भी तरह से जीत दर्ज करने का रवैया खुलकर सामने आ गया. इसके बाद जस्टिन लैंगर को कोच बनाया गया जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिये कुछ नये शब्द गढ़े हैं.

इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की संस्कृति पर पिछले सप्ताह एक समीक्षा रिपोर्ट आयी थी जिसमें क्रिकेटरों से खेल की परंपराओं का सम्मान करने और ऑस्ट्रेलिया को गौरवान्वित करने की अपील की गयी थी.

रिपोर्टों के अनुसार साउथ अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेले गये पहले वनडे मैच के दौरान टीम के ड्रेसिंग रूम में कुछ शब्द लिखे गये थे जिनमें ‘कुलीन ईमानदारी’ भी एक शब्द था. प्रशंसक सोशल मीडिया पर इन शब्दों का खूब मजाक बना रहे हैं.

बेबाक टिप्पणी करने वाले वार्न भला कैसे पीछे रहते. उन्होंने भी टेलीविजन पर कमेंट्री करते हुए इस नई संस्कृति की कड़ी आलोचना की.

वार्न ने फॉक्स स्पोर्ट्स पर कहा, ‘‘सभी शब्दों को भूल जाओ, छींटाकशी को भूल जाओ और इस तरह की अन्य चीजों को भूल जाओ. यह सब बकवास है. सच में इससे उल्टी करने का मन करता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आखिर में क्रिकेट एक खेल है और यह प्रदर्शन पर आधारित खेल है. आपको मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना होता है. आप अपने प्रदर्शन से और मैदान पर जैसा खेल दिखाते हो उससे खुद को प्रेरित करते हो. इस तरह के शब्द या 200 पेज का दस्तावेज इसमें कोई भूमिका नहीं निभाता. मैदान पर उतरो और अच्छा खेल दिखाओ.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget