एक्सप्लोरर

ENG Vs AUS: तीसरे T20 में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से जीत मिली, इंग्लैंड ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की

ENG Vs AUS: इंग्लैंड की टीम पहले ही दोनों शुरुआती मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी थी.

ENG Vs AUS: साउथहैम्टन में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के आखिरी ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच में ऑस्ट्रेलिया मेजबान इंग्लैंड को 5 विकेट से हराने में कामयाब रही. ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ ही सीरीज में अपना सम्मान बचाए रखा. इंग्लैंड की टीम ने पहले दो ट्वेंटी-ट्वेंटी मुकाबले जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया था.

इंग्लैंड ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 20 ओवर में 146 रन की चुनौती रखी थी. ऑस्ट्रेलिया ने ऑलराउंडर मिशेल मार्श की 39 रन की नाबाद पारी की बदौलत 146 रन के लक्ष्य को 19.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. मार्श को इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

146 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही. स्टार ओपनर डेविड वार्नर के बिना ही मैदान पर उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर एक वक्त पर 1 विकेट के नुकसान पर 70 रन था. लेकिन फिर 17 रन के अंदर ही टीम ने तीन अहम विकेट गंवा दिए और स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 87 रन हो गया. लेकिन अंत में मार्श ने 39 रन की नाबाद और ऐगर की 16 रन की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी.

इंग्लैंड की टीम तीसरे ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच में अपने रेगुलर कप्तान इयॉन मोर्गन और सीरीज जीत के हीरो रहे स्टार बल्लेबाज जॉस बटलर के बिना ही मैदान पर उतरी थी. मोर्गन दूसरे ट्वेंटी-ट्वेंटी में चोटिल हो गए थे, जबकि बटलर ने परिवार के साथ वक्त बीताने के लिए इस मैच में हिस्सा नहीं लिया. मोर्गन की जगह पर मोईन अली ने पहली बार इंग्लैंड की टीम की कमान संभाली.

इंग्लैंड की शुरुआत काफी खराब रही और टीम ने दूसरे ओवर में चार रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया. हालांकि दूसरे विकेट के लिए बेयरस्टो और मलान में 49 रन की साझेदारी हुई. इंग्लैंड ने बेयरस्टो की 55, डेनली की 29, मोईन अली की 23 और मलान की 21 रन की पारियों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा सबसे कामयाब गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 34 रन खर्च करके दो विकेट लिए. चार साल बाद ट्वेंटी-ट्वेंटी में वापसी कर रहे हेजलवुड, स्टार्क, ऐगर और रिचर्डसन को एक-एक विकेट मिला.

क्रिकेट पर फिर से पड़ी कोरोना वायरस की मार, स्टार बल्लेबाज और कोच कोविड पॉजिटिव मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget