एक्सप्लोरर

IND vs AUS: नागपुर की करारी हार के बाद क्या सीरीज में वापसी कर सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम? जानें क्या होगी बड़ी दिक्कत

Delhi Test: नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा हार मिली थी. दिल्ली में भी नागपुर जैसी ही पिच होने की उम्मीद है. ऐसे में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब ऑस्ट्रेलिया की वापसी मुश्किल नजर आ रही है.

India vs Australia 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया की टीम नागपुर टेस्ट में चारों खाने चित हो गई थी. न तो इस टीम के बल्लेबाज पिच पर टिक पा रहे थे और न ही गेंदबाज कोई असर छोड़ पा रहे थे. भारतीय टीम ने नागपुर में कंगारु टीम को पारी और 132 रन के विशाल अंतर से शिकस्त दी थी. इस करारी हार के बाद क्या ऑस्ट्रेलिया की टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में वापसी कर सकती है? आइये जानते हैं...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली में 17 फरवरी से शुरू होगा. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. यहां की पिच भी हमेशा से स्पिनर्स की मददगार रही है. ऐसे में यहां भी नागपुर वाली स्थिति बन सकती है.

दिल्ली में भी स्पिनर्स का सामना आसान नहीं
नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भारतीय स्पिनर्स को खेल ही नहीं पा रहे थे. ऑस्ट्रेलिया के 20 में से 16 विकेट स्पिनर्स ने चटकाए थे. वैसे भी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को हमेशा से स्पिन खेलना चुनौती सा लगता रहा है. ऐसे में दिल्ली में भी उनकी मुसीबत बराबर बनी रहेगी. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की वापसी के आसार मुश्किल नजर आते हैं.

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों में 8 बॉलर स्पिनर्स हैं. यह ऑस्ट्रेलिया के लिए और बड़े खतरे की घंटी है. इन 8 में आर अश्विन और रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं, जिन्होंने नागुपर में 20 में से 15 विकेट चटकाए थे. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए दिल्ली टेस्ट पास करना बड़ी चुनौती लग रहा है.

दिल्ली में ऐसा रहा है भारत और ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के लिए यहां सिर्फ एक अच्छी बात यह रही है कि इस मैदान पर वह एक बार पहले जीत चुकी है. ऑस्ट्रेलिया की टीम यहां 7 टेस्ट मैच खेल चुकी है, जिनमें उसे एक में जीत, तीन में हार और तीन में ड्रॉ का सामन करना पड़ा है. तो यहां ऑस्ट्रेलिया जीतने की थोड़ी उम्मीद कर सकती है. यहां भारतीय टीम ने 6 टेस्ट गंवाए भी हैं. यहां से भी ऑस्ट्रेलिया थोड़ी सकारात्मकता ले सकती है. भारतीय टीम ने इस मैदान पर 34 मैच खेले हैं, जिनमें 15 ड्रॉ रहे हैं और 13 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं.

दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड में कैमरून ग्रीन और मिचेल स्टार्क की वापसी होगी. इससे ऑस्ट्रेलिया की टीम को थोड़ी मजबूती जरूरी मिलेगी. लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया को दिल्ली फतह करन है तो टॉप ऑर्डर को अच्छा परफॉर्म करना होगा. ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स को भी भारतीय स्पिनर्स से सबक लेने की जरूरत होगी.

यह भी पढ़ें...

Aakash Chopra: हिंदी के बेस्ट कमेंटेटर में से एक आकाश चोपड़ा इंटरनेशनल क्रिकेट में बुरी तरह रहे फ्लॉप, IPL में भी नहीं चला बल्ला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget