एक्सप्लोरर

Lowest score in Test: 27 रनों पर ऑल आउट हुई वेस्टइंडीज, टूटा 129 साल पुराना रिकॉर्ड; मिचेल स्टार्क ने बरपाया कहर

WI vs AUS 3rd Test: तीसरे टेस्ट में 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 27 रनों पर ऑल आउट हो गई. मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट और स्कॉट बोलैंड ने 3 विकेट लिए.

सबीना पार्क में खेले गए वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट में 129 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया. पूरी वेस्टइंडीज टीम 27 रनों पर ऑल आउट हो गई. 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर जेडन सील्स के रूप में 10वां विकेट गिरा, ये मिचेल स्टार्क का इस पारी का छठा विकेट था. स्टार्क को मैच और सीरीज का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया.

तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज की पहली पारी 143 रनों पर सिमट गई थी. हालांकि दूसरी पारी में विंडीज के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और मेहमान टीम को 121 रनों पर समेट दिया. रॉस्टन चेस एंड टीम को जीत के लिए 204 रन बनाने थे, लेकिन दूसरी पारी में तो बल्लेबाजों का प्रदर्शन और भी ज्यादा खराब रहा.

मिचेल स्टार्क का कहर, 27 रनों पर ऑल आउट वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज के 7 बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए. टॉप 5 बल्लेबाजों में से 4 (जॉन कैम्पबेल, केवलन एल्स्टन एंडरसन, ब्रैंडन किंग और रॉस्टन चेस) शून्य पर आउट हुए. स्टार्क ने पहले ही ओवर में 3 विकेट लिए, उन्होंने इस पारी में 6 विकेट चटकाए. उनके आलावा सकॉट बोलैंड ने 2 ही ओवर डाले, जिसमें उन्होंने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. 1 विकेट जोश हेजलवुड के नाम रहा.

टूटा 129 साल पुराना रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 70 साल बाद हुआ है जब कोई टीम एक पारी में 30 या इससे कम के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. वेस्टइंडीज की 27 रनों की पारी ने 129 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, ये टेस्ट में दूसरी सबसे कम रनों की पारी बन गई है.

हालांकि 1955 में न्यूजीलैंड के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड टूटने से बच गया. इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 26 रनों पर ऑल आउट किया था, जो आज भी टेस्ट क्रिकेट का सबसे छोटा स्कोर है. लिस्ट में देखें टेस्ट की सबसे कम स्कोर की टॉप 5 पारियां.

  • 26 - न्यूजीलैंड (बनाम इंग्लैंड) - 1955 
  • 27 - वेस्टइंडीज (बनाम ऑस्ट्रेलिया)- 2025 
  • 30 - साउथ अफ्रीका (बनाम इंग्लैंड)- 1896 
  • 30 - साउथ अफ्रीका (बनाम इंग्लैंड)- 1924
  • 35 -साउथ अफ्रीका (बनाम इंग्लैंड)- 1899

ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली थी. तीसरा टेस्ट जीतकर पैट कमिंस एंड टीम ने 3-0 से सीरीज जीती. मिचेल स्टार्क को तीसरे टेस्ट में प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड मिला.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget