एक्सप्लोरर

AUS vs SA: डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास, 100वें टेस्ट में जड़ा शतक, ऐसा करने वाले बने 11वें बैट्समैन

David Warner: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर ने इतिहास रच दिया है. दरअसल, उन्होंने अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ दिया है. वह ऐसा करने वाले 11वें बैट्समैन बन गए हैं.

David Warner Century: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर ने मेलबर्न में चल रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है. दरअसल, अपने इस 100वें टेस्ट मैच में वॉर्नर ने शानदार शतक जड़ दिया है. वह ऐसा करने वाले दुनिया के 11वें बल्लेबाज बन गए हैं. इस मैच में वॉर्नर ने टेस्ट करियर में अपने 8 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं.

100वें टेस्ट में लगाया शतक
डेविड वॉर्नर ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में कमाल की पारी खेलते हुए अपने 100वें टेस्ट में सेंचुरी लगाई. वह ऐसा करने वाले दुनिया के 11वें बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए वह ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग ने किया था.

अपने 100वें वनडे में भी लगाया था शतक
डेविड वॉर्नर टेस्ट से पहले अपने 100वें वनडे मुकाबले में भी शतक जड़ा था. उन्होंने अपने यह शतक भारत के खिलाफ 2017 में बेंगलुरु में जड़ा था. अब वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट के अपने 100वें मुकाबले में भी यह कारनामा करके दिखाया है. अपने 100वें वनडे और अपने 100वें टेस्ट में शतक जड़ने वाले वॉर्नर गॉर्डन ग्रिनिज के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

8 हजार टेस्ट रन भी किए पूरे
डेविड वॉर्नर ने अपने 100वें टेस्ट मुकाबले में शतक जड़ने के साथ-साथ अपने टेस्ट करियर में 8 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 25 शतक लगाया है. आपको बता दें कि वॉर्नर को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट का सबसे खतरनाक खिलाड़ी माना जाता है. उनका बल्ला परिस्थिति के अनुसार हर फॉर्मेट में जमकर बोलता है.   

100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले खिलाड़ी

कॉलिन काउड्रे (इंग्लैंड) – 1968

जावेद मियांदाद (पाकिस्तान) – 1989

गॉर्डन ग्रिनिज (वेस्टइंडीज) – 1990

एलेक स्टुअर्ट (इंग्लैंड) – 2000

इंजमाम उल हक (पाकिस्तान) – 2005

रिकी पॉन्टिंग *2 (ऑस्ट्रेलिया) – 2006

ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका) – 2012

हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) – 2017

जो रूट (इंग्लैंड) - 2021

डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 2022

यह भी पढ़ें:

IPL 2023: क्या सैम कर्रन दिला पाएंगे पंजाब किंग्स को पहला आईपीएल खिताब? जानिए टीम की क्या है मजबूती और कमजोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shreyas Iyer Captaincy Record: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', लगातार मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', लगातार मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…T20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…T20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget