एक्सप्लोरर

AUS vs IND: बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम इंडिया में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव, जानिए संभावित टीम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया कई बदलाव के साथ उतर सकती है.

AUS vs IND: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जाएगा. पहला टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया इस मैच में बड़े बदलाव कर सकती है. भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली पैटरनिटी लीव लेकर स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं. ऐसे में उनकी जगह अजिंक्य रहाणे टीम को लीड करेंगे. बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय टीम कई बदलावों के साथ उतर सकती है.

केएल राहुल को मिल सकता है मौका

विराट कोहली के न होने पर शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल चार नंबर पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं. राहुल अगस्त 2019 में आखिरी बार टेस्ट टीम का हिस्सा थे. राहुल ने 36 टेस्ट में 34.59 की औसत से 2006 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से पांच शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं.

मोहमम्द सिराज को मिल सकता है डेब्यू का मौका

मोहम्मद शमी चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में शमी की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को डेब्यू का मौका मिल सकता है. सिराज ने अभ्यास मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था. फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 38 मैचों में सिराज के नाम 152 विकेट हैं. इसके अलावा वह भारत के लिए एक वनडे और तीन टी20 मैच भी खेल चुके हैं.

ऋषभ पंत की हो सकती है वापसी

रिद्धिमान साहा विकेटकीपिंग में भारतीय टीम प्रबंधन की पहली पसंद हैं, लेकिन बल्लेबाजी को देखते हुए टीम मैनेजमेंट साहा की जगह ऋषभ पंत को मौका दे सकता है. पंत ने अभ्यास मैच में शानदार शतक लगाया था. इसके अलावा वह भारत के पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी एक शतक लगा चुके हैं. ऐसे में बॉक्सिंग डे टेस्ट में उन्हें मौका दिया जा सकता है.

रविंद्र जडेजा भी हैं दावेदार

बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी अंतिम ग्यारह में जगह बना सकते हैं. जडेजा को अगर मौका दिया जाता है, तो हनुमा विहारी की टीम से छुट्टी हो सकती है. विहारी पहले टेस्ट की दोनों पारियों में फ्लॉप रहे थे. जडेजा के आने से टीम की गेंदबाजी भी मजबूत होगी. इसके साथ ही वह बल्ले से भी शानदार फॉर्म में हैं.

भारत की संभावित टीम

भारतीय टीम- पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेशवर पुजारा, केएल राहुल/शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), ऋषभ पंत/रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव.

यह भी पढ़ें- 

मुंबई पुलिस ने सुरेश रैना पर दर्ज किया मामला, जानिए इस साल और किन वजहों से रहे चर्चा में

मुंबई में कोरोना काल में पार्टी करने को लेकर विवादों में घिरे सुरेश रैना ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
IND vs WI 5th T20I Live Score: बेंगलुरु में अभी भी हो रही है बारिश, 7:30 बजे से कटने शुरू होंगे; जानें ताजा अपडेट
LIVE: बेंगलुरु में अभी भी हो रही है बारिश, 7:30 बजे से कटने शुरू होंगे; जानें ताजा अपडेट
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget