एक्सप्लोरर

संजय बांगर ने दिए संकेत, जडेजा को मिल सकता है मौका

World Cup 2019: इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में दोनों स्पिनर्स भारत के लिए कारगर साबित नहीं हो पाए.

World Cup 2019: इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद मिडिल ऑर्डर के अलावा स्पिनर्स को लेकर भी भारतीय टीम की चिंता बढ़ गई है. इसी को देखते हुए भारतीय टीम के सहायक कोच संजय बांगर ने कहा है कि टीम के पास रवींद्र जडेजा को भी अंतिम-11 में शामिल करने का विकल्प है. संजय बांगर ने इस विकल्प पर विचार करने की बात कही है. इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप ने काफी रन लुटाए थे. इसी के साथ जडेजा को टीम में शामिल किए जाने की चर्चा गरम हो गई. बांगर ने हालांकि कहा है कि चहल और कुलदीप का इंग्लैंड के खिलाफि विफल होना कभी-कभार होने वाली बात है. बांगर ने कहा, "हम सभी तरह के विकल्प आजमाने के लिए तैयार हैं, जहां हमारे पास तीन तेज गेंदबाज वो भी हार्दिक पांड्या अलग से, का भी विकल्प है तो वहीं हम जडेजा को भी टीम में शामिल कर सकते हैं. सभी खिलाड़ी तैयार हैं और टीम के हिसाब से खेलने को भी तैयार हैं. निचले क्रम में जहां भुवनेश्वर कुमार अहम हो सकते थे और ऐसा कोई जो नंबर-8 पर अच्छी बल्लेबाजी कर सकता है, वो जडेजा भी हो सकते हैं. इससे नंबर छह और सात पर खेलने वाले खिलाड़ियों को थोड़ी छूट मिलेगी. वह आक्रामक बल्लेबाजी की शुरुआत थोड़ी जल्दी कर सकते हैं. हम इस नजरिए को ध्यान में रखकर चर्चा कर रहे हैं." धोनी को लेकर बांगर ने कहा, "एक दो बार को छोड़कर उन्होंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी निभाई है. सात में से पांच मैचों में उन्होंने अपना काम किया है. अगर आप दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच को देखेंगे तो उन्होंने रोहित के साथ 70 रनों की साझेदारी की. इसके बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी उन्हें जो करना चाहिए था वो उन्होंने किया. मैनचेस्टर में विंडीज के खिलाफ मुश्किल विकेट पर भी वह 56 अहम रन बना गए." बांगर ने साथ ही कहा कि टीम नंबर-4 पर पंत के साथ ही जाना चाहेगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget