एक्सप्लोरर

Asia Cup T20 2025: एशिया कप में सबसे ज्यादा जीरो रन पर आउट होने वाले खिलाड़ी का नाम क्या है? इस शर्मनाक लिस्ट में एक भारतीय दिग्गज भी शामिल

एशिया कप टी20 में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने बार-बार डक पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है.जानिए मशरफे मुर्तजा से लेकर हार्दिक पंड्या तक किसने सबसे ज्यादा बार यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है.

Asia Cup T20 2025: एशिया कप टी20 टूर्नामेंट को रन बनाने और मैच जिताने वाली पारियों के लिए याद किया जाता है, लेकिन इसी बीच कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में बार-बार शून्य पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है. क्रिकेट की भाषा में इसे “डक” कहा जाता है और एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में डक पर आउट होना किसी भी खिलाड़ी के लिए निराशाजनक होता है. आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा बार यह अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

मशरफे मुर्तजा - बांग्लादेश

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज मशरफे मुर्तजा ने साल 2016 में एशिया कप टी20 खेला था. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 5 मैच खेले और तीन बार उन्हें बिना रन बनाए पवेलियन लौटना पड़ा. गेंदबाज होने के बावजूद उनकी बल्लेबाजी से टीम को उम्मीद रहती थी, लेकिन शून्य पर आउट होने का यह रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ गया.

चरित असलंका - श्रीलंका

श्रीलंका के युवा ऑलराउंडर चरित असलंका के लिए एशिया कप 2022 काफी निराशाजनक साबित हुआ. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 4 पारियां खेली और दो बार शून्य पर आउट हो गए. बल्लेबाजी में उनका औसत भी महज 2.25 रहा. उम्मीदों पर खरे न उतर पाने के चलते उन पर काफी सवाल भी उठे थे.

आसिफ अली - पाकिस्तान

पाकिस्तान के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज आसिफ अली को उनके बड़े शॉट्स के लिए जाना जाता है, लेकिन एशिया कप 2022 में वह भी दो बार डक का शिकार बने. हालांकि उन्होंने कुल 41 रन बनाए, फिर भी लगातार शून्य पर आउट होने से उनका नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है.

कुसल मेंडिस - श्रीलंका

कुसल मेंडिस ने एशिया कप 2022 में शानदार बल्लेबाजी की और 155 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद वह भी दो बार बिना खाता खोले आउट हो गए. मेंडिस ने टूर्नामेंट में दो अर्धशतक जड़े थे, लेकिन “डक” का रिकॉर्ड उनके अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ दर्ज हो गया.

निजाकत खान - हांगकांग

हांगकांग के ऑलराउंडर निजाकत खान ने 2016 से 2025 तक एशिया कप में 6 मैच खेले. इस दौरान वह भी दो बार शून्य पर पवेलियन लौटे. हांगकांग की टीम के लिए यह निराशाजनक रहा क्योंकि उन्हें बड़े बल्लेबाजों की कमी झेलनी पड़ी.

हार्दिक पंड्या - भारत

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी इस लिस्ट से अछूते नहीं हैं. उन्होंने 2016 से 2025 तक एशिया कप में कई मैच खेले और इस दौरान दो बार डक का शिकार हुए. हालांकि उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से भारत को कई मौकों पर जीत भी मिली है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget