एक्सप्लोरर

Asia Cup Super 4 Scenario: क्या अब भी एशिया कप से बाहर हो सकता है भारत? 'ग्रुप ए' में चल रही उठापटक

Asia Sup Super 4 Scenario: भारतीय टीम ने एशिया कप में अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं. अभी उसका एक मैच बाकी है. क्या टीम इंडिया अब भी एशिया कप से बाहर हो सकती है?

एशिया कप 2025 में धीरे-धीरे सुपर-4 स्टेज की स्थिति साफ होने लगी है. पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें (Asia Cup Points Table) तो ग्रुप A में भारत और ग्रुप B में अफगानिस्तान टॉप पर मौजूद है. हालांकि अब तक किसी भी टीम ने सुपर-4 (Asia Cup Super 4 Scenario India) में जगह पक्की नहीं की है. भारतीय टीम ने अब यूएई और पाकिस्तान, दोनों को बड़े अंतर से हराया है, लेकिन अब सवाल है कि क्या टीम इंडिया अब भी एशिया कप से बाहर हो सकती है.

क्या टीम इंडिया एशिया कप से बाहर हो सकती है?

क्या भारत अब भी एशिया कप से बाहर हो सकता है? इसका जवाब है, नहीं. भारतीय टीम ने लगातार 2 मैच जीतने के बाद सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन भारत का बाहर होना अब लगभग नामुमकिन है. अगर पाकिस्तान अगले मैच में यूएई को हरा भी देती है तो उसके 4 अंक हो जाएंगे. जबकि बची हुई दो टीम उसके बाद अधिकांश दो अंक तक ही पहुंच पाएंगी.

टीम इंडिया ने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हराया था. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ उसे 7 विकेट से जीत मिली है. अब भारतीय टीम का अगला मैच 19 सितंबर को ओमान के साथ होने वाला है. दूसरी ओर पाकिस्तान की बात करें तो उसे सुपर-4 में जाने के लिए हर हाल में अपना आखिरी ग्रुप मैच जीतना होगा. पाकिस्तान का आखिरी ग्रुप मैच 17 सितंबर को UAE के साथ होना है.

अगर भारत और पाकिस्तान, दोनों सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर जाते हैं तो उनकी एक और भिड़ंत तय हो जाएगी. एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैचों का सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा, क्योंकि सुपर-4 के टॉप-2 में रहकर भारत-पाक फाइनल में भी आमने-सामने आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

'हैंडशेक विवाद' में नया मोड़, पाकिस्तान की शिकायत पर BCCI ने दिया रिएक्शन! हुआ बहुत बड़ा खुलासा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget