एक्सप्लोरर

रोहित ने की जडेजा की तारीफ, मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को देना चाहते हैं ज्यादा मौका

भारतीय टीम एशिया कप को विश्व कप की तैयारी की तरह देख रही थी. लेकिन मिडिल ऑर्डर की तलाश अभी तक पूरी नहीं हुई है.

बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी गेंद ततक चले रोमांच के बाद एशिया कप जीतने वाले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा चाहते हैं कि नंबर-4 और नंबर-6 क्रम के लिए दावेदारों को ज्यादा से ज्यादा मौके दिए जाएं. रोहित का मानना है कि नियमित कप्तान विराट कोहली के आने के बाद टीम में बदलाव होंगे लेकिन विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उन्हें मौके देने की जरूरत है.

खेलने की स्वतंत्रता मिले
मैच के बाद रोहित ने कहा, "जिन खिलाड़ियों को यहां इन मैचों में मौका दिया गया था उन्होंने अपनी राज्य की टीमों और आईपीएल टीमों को मैच जिताए हैं. कोई भी अतिरिक्त दबाव नहीं ले सकता क्योंकि कुछ खिलाड़ी मौजूद नहीं थे. हम एक ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं जहां खिलाड़ी आएं, बेफिक्री से खेलें और इस बात पर ध्यान नहीं दें कि वह एक अंतर्राष्ट्रीय मैच में खेल रहे हैं और उन्हें अपना खेल बदलने की जरूरत है."

रोहित ने कहा, "टीम मैनेजमेंट के तौर पर हमारी यह जिम्मेदारी है कि खिलाड़ियों को उस तरह का खेल खेलने की स्वतंत्रता मिले जैसा की वो क्लब और घरेलू स्तर पर पाते हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले हमने इस पर बात की थी और उन्हें एक साफ संदेश दिया था कि आप इस तरह से खेलें जैसे अपनी घरेलू टीम के लिए खेल रहे हैं."

और मौके देने की जरूरत
रोहित ने नंबर-4 और नंबर-6 के बारे में बात करते हुए कहा कि इन क्रमों के दावेदारों को ज्यादा मौके दिए जाने चाहिए. उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि हम इस बार में बेहद साफ रूख रखते हैं. जो नंबर-4 और नंबर-6 के दावेदार हैं उन्हें ज्यादा मौका मिलने चाहिए क्योंकि विश्व कप काफी करीब आ रहा है. अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली है. मैं इस समय यह बात नहीं कह सकता."

भारतीय टीम ने एशिया कप में अंबाटी रायुडू,दिनेश कार्तिक और केदार जाधव को सभी मैचों में खेलने का मौका दिया. रायुडू ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के बाद भी नंबर तीन और सलामी बल्लेबाज के नाते दो अर्द्धशतक लगाए. वहीं कार्तिक ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 6 पारी में 146 रन बनाए जिसमें 33, नाबाद 31, नाबाद 1, 44 और 37 रनों की पारी प्रमुख रही. हालाकि किसी भी मैच में अर्द्धशतक नहीं लगा पाए जो चिंता की बात हो सकती है.

रोहित ने की जडेजा की तारीफ
स्पिन ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा वनडे टीम में एक साल बाद वापसी कर रहे थे. अक्षर पटेल के चोटिल होने के कारण टीम में आए जडेजा ने प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनने के बाद बेहतरीन खेल दिखाया. रोहित ने जडेजा की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘जब आप टीम से बाहर होते हो तो आपके अंदर खुद को साबित करने की भूख रहती है और आप किसी अन्य को साबित करने के बजाय खुद को साबित करना चाहते हो.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उसने इस टूर्नामेंट में खुद को साबित किया है कि वह वह पहले से ज्यादा बेहतर हो गया है. उसकी गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग टीम के लिए काफी अहम है.’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget