एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, पांच बार की चैंपियन श्रीलंका एशिया कप से बाहर

अफगानिस्तान के हाथों हार कर श्रीलंका एशिया कप से बाहर

अफगानिस्तान ने एशिया कप में बड़ा उलटफेर करते हुए पांच बार की चैंपियन श्रीलंका को 91 रनों से हराते हुए टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया. पहले मुकाबले में बांग्लादेश के हाथों 137 रनों से हारने के बाद श्रीलंका को एशिया कप में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी थी लेकिन खराब बल्लेबाजी के कारण वो ऐसा नहीं कर पाए.

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आखिरी गेंद पर ऑल आउट होने से पहले 6 विकेट पर 249 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया लेकिन धीमी होती पिच पर श्रीलंका के लिए यह स्कोर भी बड़ी चुनौती बन गया.

अफगानिस्तान की विश्व स्तरीय स्पिन गेंदबाजी के सामने श्रीलंका के लिए 250 रनों के लक्ष्य को भेदना काफी मुश्किल रहा और पूरी टीम 41.2 ओवर में 158 रनों पर ऑल आउट हो गई. एक बार फिर श्रीलंकाई बल्लेबाजी पूरी तरह से स्तरहीन दिखी और कोई भी बल्लेबाज जिम्मेदारी के साथ अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा पाया.

मुजीब उर रहमान ने पारी के दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस(0) को आउट कर टीम के जुझारुपन की कहानी लिख दी. शुरुआती झटके से श्रीलंका के बल्लेबाज निकलने की कवायद में लगे ही थे कि 14वें ओवर की पहली गेंद पर धनंजया डी सिल्वा(23) रन आउट होकर पवेलियन की राह लौट गए.

श्रीलंका की सबसे बड़ी उम्मीद 230वां वनडे खेल रहे उपुल थरंगा(23) से थी लेकिन उनका फॉर्म फिलहाल रुठा हुआ है और गुल्बदिन नाएब ने इसका फायदा उठाते हुए उन्हें कप्तान के हाथों कैच आउट करा कर उठाया. कुसल परेरा(17) राशिद खान के पहले शिकार बने.

श्रीलंका की जीत की सारी उम्मीद अब कप्तान एंजेलो मैथ्यूज(22) और नए-नए टीम में शामिल हुए शेहान जयसूर्या(14) से थी लेकिन शुरू से ही दौड़ में पिछड़ रहे जयसूर्या राशिद खान की बेहतरीन थ्रो पर अपना विकेट गंवा बैठे. 108 के कुल योग पर श्रीलंका की आधी टीम जीत की उम्मीद छोड़ चुकी थी.

थिसारा परेरा के साथ 35 रनों की साझेदारी निभान के बाद मैथ्यूज का संयम मोहम्मद नबी के आगे टूट गया और गेंद को सीधा राशिद ख़ान के हाथों में लॉग ऑन पर खेल गए. दासुन शनका ने स्कोरर को कोई तकलीफ नहीं दी और मुजीब के दूसरे शिकार बने. नबी ने अकिला(2) को बोल्ड कर श्रीलंका को 8वां झटका दिया. नाएब ने कुछ देर बाद 28 रन बनाकर खेल रहे परेरा को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा जबकि राशिद ने मलिंगा को LBW कर टीम को जश्न का बेहतरीन मौका दिया.

अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी,गुल्बदिन नाएब और मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने दो-दो विकेट बांटे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget