एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: टीम इंडिया के लिए नेपाल के खिलाफ जीत हर हाल में क्यों है जरूरी?

IND Vs NEP: भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया. मैच पूरा नहीं होने की वजह से टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ गई.

Asia Cup 2023: एशिया कप में आज टीम इंडिया अपना दूसरा मैच खेलने के लिए तैयार है. पहले मैच में टीम इंडिया की टक्कर पाकिस्तान से हुई. अब भारत का मुकाबला ग्रुप की तीसरी टीम नेपाल के साथ है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया. इसलिए टीम इंडिया के सामने करो या मरो की स्थिति पैदा हो गई है. पाकिस्तान पहले ही अगले राउंड में जगह बना चुका है. अगर भारत आज नेपाल को मात देता है तो उसके लिए भी अगले राउंड का टिकट पक्का हो जाएगा.

दरअसल, एशिया कप में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं और उन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. अगले राउंड में दोनों ग्रुप से दो-दो टीमों की ही जगह मिलेगी. भारत के पास फिलहाल एक प्वाइंट है. वहीं पाकिस्तान तीन प्वाइंट्स के साथ अगले राउंड में पहुंच चुका है. अगर नेपाल आज का मुकाबला जीतने में कामयाब रहता है तो फिर उसके पास दो प्वाइंट्स हो जाएंगे और वह अगले राउंड में जगह बना लेगा. ऐसी स्थिति में टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. हालांकि नेपाल जैसी कमजोर टीम को टीम इंडिया के आसानी से हारने की उम्मीद है.

भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से टक्कर

नेपाल को हराने की स्थिति में टीम इंडिया के पास भी 3 प्वाइंट्स होंगे और वह अगले राउंड में जगह बना लेगा. भारत ग्रुप में पहले स्थान पर रहेगा या दूसरे यह नेपाल के खिलाफ मिलने वाली जीत के अंतर से तय होगा. पिछला मुकाबला रद्द होने की वजह से भारत और पाकिस्तान को 1-1 प्वाइंट मिला. अब नेट रन रेट ही तय करेगी कि भारत और पाकिस्तान में से इस ग्रुप में पहले स्थान पर कौन रहेगा. अगर भारत ने इस मुकाबल में नेपाल को हरा दिया तो फैंस को एक बार फिर से टीम इंडिया और पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिलेगी.

भारत को इस मैच से पहले तगड़ा झटका भी लगा है. टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नेपाल के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं बनेंगे. बुमराह के नहीं खेलने की असल वजह सामने नहीं आई है. बुमराह के स्थान पर मोहम्मद शमी प्लेइंग 11 का हिस्सा बनेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच गंभीर पर कब गिरेगी गाज, कब नींद से जागेगी BCCI? क्या अगरकर से भी पूछा जाएगा सवाल
कोच गंभीर पर कब गिरेगी गाज, कब नींद से जागेगी BCCI? क्या अगरकर से भी पूछा जाएगा सवाल
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
Canadian Firing: कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget