एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: एशिया कप पर जल्द होगा बड़ा फैसला, इसलिए निर्णायक रहेगा अगला हफ्ता

Asia Cup 2023: सुरक्षा कारणों की वजह से भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करना चाहती है. इस वजह से एशिया कप की मेजबानी पर विवाद चल रहा है.

Asia Cup 2023: एशिया कप को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच एशिया कप को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. हालांकि अगले हफ्ते इस विवाद का अंत होने की उम्मीद जताई जा रही है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई और पीसीबी के बीच अगले हफ्ते एशिया कप के आयोजन को लेकर सहमति बन सकती है.

दरअसल, इस साल होने वाले एशिया कप की मेजबानी का अधिकार पाकिस्तान के पास है. लेकिन पाकिस्तान के साथ विवाद की वजह बीसीसीआई वहां टीम भेजने से इंकार कर चुका है. पीसीबी की ओर से हाईब्रिड मॉडल भी पेश किया गया है. इस मॉडल के मुताबिक बाकी टीमें पाकिस्तान में ही अपने मैच खेलेंगी जबकि टीम इंडिया के मैच श्रीलंका या फिर यूएई में हो सकते हैं. 

लेकिन श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी पीसीबी के इस मॉडल पर सहमति नहीं जताई है. ये दोनों देश चाहते हैं कि एशिया कप का आयोजन न्यूट्रल वेन्यू पर ही होना चाहिए. इसी सिलसिले में अगले हफ्ते फाइनल फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है. 

पीसीबी की ओर से दी जा रही है धमकी

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से कहा गया है, ''हमें आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबले देखने के लिए न्योता मिला है. वहां जाने के बाद एशिया कप को लेकर चर्चा होगी. अभी तक कुछ भी तय नहीं हो पाया है. उम्मीद है कि अगले हफ्ते एशिया कप की मेजबानी को लेकर फैसला हो जाएगा.''

बता दें कि एशिया कप पर होने वाले फैसले का प्रभाव इस साल होने वाले वर्ल्ड कप पर भी पड़ सकता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से लगातार इस बात की धमकी दी जा रही है कि अगर एशिया कप की मेजबानी का अधिकार उससे ले लिया जाता है तो फिर वह वर्ल्ड कप का बॉयकॉट करेगा. वर्ल्ड कप का आयोजन एशिया कप के बाद ही अक्टूबर-नवंबर में भारत में होना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget