एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: पीसीबी को तगड़ा झटका देने की तैयारी में बीसीसीआई, पाकिस्तान के बिना खेला जाएगा एशिया कप

Asia Cup 2023: पाकिस्तान के बिना ही एशिया कप का आयोजन हो सकता है. बीसीसीआई ने पूरा प्लान बना लिया है.

Asia Cup 2023: इस साल होने वाले एशिया कप के आयोजन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और पीसीबी के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीसीसीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है. बीसीसीआई ने पाकिस्तान के बिना ही एशिया कप के आयोजन का प्लान बना लिया है. इससे पहले बीसीसीआई ने पीसीबी के हाईब्रिड मॉडल को रिजेक्ट कर दिया था. 

दरअसल, इस साल एशिया कप की मेजबानी का अधिकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास है. इसी बात को लेकर सारे विवाद की शुरुआत हुई है. पाकिस्तान के साथ सुरक्षा मसले की वजह से बीसीसीआई ने अपनी टीम भेजने से इंकार दिया है. इसके बाद पीसीबी ने हाईब्रिड मॉडल निकालते हुए भारत के मैचों को न्यूट्रल वेन्यू पर करवाने का विकल्प दिया. लेकिन बीसीसीआई ने इस मॉडल को भी नकार दिया.

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक एशिया कप में हिस्सा लेने वाली बाकी टीमें पाकिस्तान के बिना ही खेलने को तैयार हैं. एशिया क्रिकेट काउंसिल ने श्रीलंका में टूर्नामेंट का आयोजन करवाने की तैयारी कर ली है. अगर पाकिस्तान को हिस्सा लेना है तो उसे श्रीलंका में ही खेलना होगा. अगर पाकिस्तान इस विकल्प को स्वीकार नहीं करता है तो उसे एशिया कप से बाहर ही रहना होगा.

वर्ल्ड कप तक पहुंचा विवाद

एशिया कप का विवाद इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक पहुंच गया है. पाकिस्तान की ओर से लगातार ये धमकी दी जा रही है कि अगर भारत एशिया कप उसकी जमीन पर नहीं खेलता है तो वह वर्ल्ड कप का बॉयकॉट कर सकता है. हालांकि आईसीसी चेयरमैन की ओर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ऐसा कोई कदम उठाने की हिदायत दी जा रहा है. अगर पीसीबी इस विकल्प को चुनता है तो उसे आईसीसी से कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

पीसीबी चीफ नजम सेठी के तेवर वर्ल्ड कप खेलने को लेकर नरम भी हुए हैं. पीसीबी चीफ ने अब सारे मुद्दे को पाकिस्तान सरकार पर छोड़ दिया है. नजम सेठी का कहना है कि अगर पाकिस्तान की सरकार इजाजत देगी तो उनकी टीम भारत में जाकर वर्ल्ड कप का हिस्सा बनेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd ODI Date, Time, Venue: रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानें कब-कहां होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे, क्या है टाइमिंग
रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानिए कब-कहां होगा IND vs ENG तीसरा वनडे, कितने बजे से शुरू है मुकाबला
MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget