एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: PCB के हाइब्रिड मॉडल के पक्ष में नहीं BCCI, एसीसी की बैठक में लिया जाएगा आयोजन पर फैसला

Asia Cup: पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी के हाइब्रिड मॉडल का समर्थन करने से बीसीसीआई ने साफतौर पर मना कर दिया है. अब एशिया कप के आयोजन पर अंतिम फैसला एसीसी की बैठक में लिया जाएगा.

BCCI vs PCB, Asia Cup 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच एशिया कप आयोजन को लेकर चल रही तकरार जारी देखने को मिल रही है. भारतीय बोर्ड ने अब एशिया कप 2023 के आयोजन को लेकर पीसीबी के हाइब्रिड मॉडल का समर्थन करने से साफतौर पर मना कर दिया है. इस मॉडल के अनुसार भारतीय टीम अपने मुकाबले किसी न्यूट्रल जगह पर खेलेगी. जबकि बाकी अन्य टीमें पाकिस्तान में ही अपने मैच खेलेंगी.

एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष और मौजूदा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अहमदाबाद में ACC के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर भारतीय बोर्ड का रुख साफ कर दिया है. अब एशिया क्रिकेट काउंसिल की आगामी बैठक में इसके आयोजन पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.

एसीसी में भारत के अलावा अन्य सदस्यों में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने पहले ही अपना रुख साफ कर दिया था. इन सभी तीनों सदस्य देशों को पाकिस्तान में खेलने से कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन भारतीय बोर्ड ने हाइब्रिड मॉडल का समर्थन करने से पूरी तरह मना कर दिया है.

बीसीसीआई को मिला श्रीलंका और अफगान बोर्ड का साथ

बीसीसीआई के पीसीबी के हाइब्रिड मॉडल के विरोध में भारतीय बोर्ड को श्रीलंका और अफगानिस्तान बोर्ड का भी साथ मिला है. इस मॉडल के अनुसार अन्य टीमों के भारत के खिलाफ मुकाबले खेलने के लिए पाकिस्तान से ट्रैवल करके अन्य देश जाना पड़ेगा. वहीं ब्रॉडकास्टर्स के लिए भी यह मॉडल काफी महंगा पड़ेगा.

भारतीय बोर्ड एशिया कप को श्रीलंका में आयोजित कराने का प्रस्ताव दे सकता है, जिसमें टूर्नामेंट के आयोजन का अधिकार पीसीबी के पास ही रहेगा. यूएई में सितंबर महीने में अधिक गर्मी पड़ने की वजह से खिलाड़ियों के लिए वहां खेलना काफी मुश्किल भरा हो सकता है. बता दें कि एशिया कप 2023 का आयोजन सितंबर महीने में कराया जाना है.

 

यह भी पढ़ें...

VIDEO: भयंकर बारिश के बाद स्टेडियम की छत ने दर्शकों किया परेशान, लीकेज की वजह से गिर रहा था पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए 24 घंटे पहले कर दिया प्लेइंग इलेवन का एलान, टी20 से इतनी बदली टीम
इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए 24 घंटे पहले कर दिया प्लेइंग इलेवन का एलान, टी20 से इतनी बदली टीम
इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर 7 बड़े रिकॉर्ड, 'किंग' नया इतिहास लिखने को तैयार
इंग्लैंड ODI सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर 7 बड़े रिकॉर्ड, 'किंग' नया इतिहास लिखने को तैयार
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Embed widget