एक्सप्लोरर

KXIP के कप्तान अश्विन ने बल्लेबाज़ों को ठहराया हार का जिम्मेदार

पिछले पांचों मैच गंवाकर बुरी तरह से आईपीएल सीज़न 11 से बाहर हो गई किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन इससे निराश हैं.

नई दिल्ली/पुणे: पिछले पांचों मैच गंवाकर बुरी तरह से आईपीएल सीज़न 11 से बाहर हो गई किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन इससे निराश हैं. बीती रात चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि टीम की बल्लेबाजी अच्छी नहीं थी.

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में रविवार रात को खेले गए मैच में चेन्नई ने पंजाब को पांच विकेट से हराया. इस हार के कारण अश्विन की टीम आईपीएल से बाहर हो गई.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने करुण नायर (54) की अर्धशतकीय पारी के दम पर और मनोज तिवारी (35) की ओर से दिए गए अहम योगदान के दम पर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम को 154 रनों का लक्ष्य दिया.

इस लक्ष्य को चेन्नई ने सुरेश रैना (61) की अर्धशतकीय पारी और दीपक चहर की ओर से दिए गए 39 रनों के योगदान के दम पर हासिल कर लिया.

मैच के बाद एक बयान में अश्विन ने कहा, "हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. अपनी पारी की शुरुआत में ही हमने कई विकेट गंवा दिए. करुण नायर ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन हम 20 से 30 रन पीछे थे. हमारे लिए मई का महीना सबसे खराब रहा. हम अपने आप को उस स्थिति में नहीं रख सके, जहां हम अपनी शर्तो पर जीत हासिल कर सकते थे."

किंग्स इलेवन पंजाब की शुरूआत आपीएल सीज़न 11 में बेहतरीन रही थी. पंजाब ने अपने पहले 6 में से 5 मुकाबले जीते थे. लेकिन उसके बाद टीम अगले 8 मुकाबलों में महज़ 1 मैच ही जीत सकी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के लिए किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया की लंका लगनी तय
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के लिए किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
17 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा फाइनल, भारत-वेस्टइंडीज में आर-पार की लड़ाई
17 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा फाइनल, भारत-वेस्टइंडीज में आर-पार की लड़ाई
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget