एक्सप्लोरर

Ashes, Day 2 ENG vs AUS: 67 रनों पर ढेर हुआ इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया को 283 रनों की विशाल बढ़त

Ashes: जोश हैजलवुड (30/5) और पैट कमिंस (23/3) की घातक गेंदबाजी के बाद लबुशाने की पारी से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एशेज़ सीरीज़ के तीसरे मुकाबले पर भी अपनी मजबूत पकड़ बना ली है.

जोश हैजलवुड (30/5) और पैट कमिंस (23/3) की घातक गेंदबाजी की मदद से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एशेज़ सीरीज़ के तीसरे मुकाबले पर भी अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. दूसरे दिन के खेल में पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने इंग्लैंड की पहली पारी 67 रनों पर समेट दी. इसके बाद दूसरी पारी में भी उसने 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं और कुल 283 रनों की बढ़त ले ली है. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 179 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 67 रनों पर सिमटी और ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 112 रनों की अहम बढ़त मिल गई थी. हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशाने 53 और जेम्स पैटिंसन 13 गेदों पर तीन रन बनाकर खेल रहे हैं. चोटिल स्टीवन स्मिथ की जगह टीम में शामिल किए गए लाबुशाने का यह लगातार तीसरा अर्धशतक है. उन्होंने अब तक 139 गेंदों का सामना किया है, जिसमें पांच चौके लगाए हैं. उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया की पारी में मार्कस हैरिस ने 19, डेविड वॉर्नर ने शून्य, उस्मान ख्वाजा ने 23, ट्रेविस हेड ने 25, मैथ्यू वेड ने 33 और कप्तान टिम पेन ने शून्य रन बनाए. 25 वर्षीय बल्लेबाज लाबुशाने ने ख्वाजा के साथ तीसरे विकेट के लिए 16, हेड के साथ चौथे विकेट के लिए 45 और वेड के साथ पांचवें विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की. इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड और बेन स्टोक्स को अब तक दो-दो जबकि क्रिस वोक्स और जैक लीच को एक-एक विकेट मिले हैं. इससे पहले, सुबह पारी की शुरूआत करने उतरी मेजबान इंग्लैंड ने लंच तक अपने छह विकेट मात्र 54 रन पर ही गंवा दिए थे. लेकिन लंच के बाद मेजबान टीम 13 रन ही और जोड़ पाई 27.5 ओवर में 67 रन पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की तरफ से जोए डैनली 12 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर बने. इसके अलावा बाकी नौ बल्लेबाज दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाए. आस्ट्रेलिया के लिए हैजलवुड ने 12.5 ओवरों में 30 रन पर पांच विकेट, कमिंस ने नौ ओवरों में 23 रन पर तीन विकेट और पैटिंसन ने पांच ओवरों में नौ रन देकर दो विकेट चटकाए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget