एक्सप्लोरर

Ashes: ऑर्चर की घातक गेंदबाजी के आगे 225 रनों पर ही ढेर हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, स्मिथ ने खेली 80 रनों की पारी

मार्नस लाबुशाने स्मिथ का अच्छा साथ दे रहे थे. उन्होंने स्मिथ के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए टीम के लिए 69 रनों की साझेदारी की. स्मिथ और लाबुशाने को छोड़कर एक भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज यहां चल नहीं पाया और पूरी टीम 225 रनों पर ही ऑल आउट हो गई.

द ओवल मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 225 रनों पर ढेर हो गई. यहां इंग्लैंड की तरफ से आर्चर ने 6 विकेट लिए. उन्होंने सिर्फ 62 रन ही दिए. हालांकि स्मिथ ने पारी को संभालने की कोशिश जरूर की थी लेकिन वो भी 80 रन बनाकर वोक्स का शिकार हो गए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने चायकाल तक चार विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए थे. लेकिन लगातार गिरते विकेट देख पूरी टीम प्रेशर में आ गई और सिर्फ 225 रन ही बना सकी. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 294 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया मेजबान टीम से अभी 69 रन पीछे है. पहले सत्र में दो विकेट खोने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे सत्र में भी दो विकेट खोए. मार्नस लाबुशाने स्मिथ का अच्छा साथ दे रहे थे. उन्होंने स्मिथ के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए टीम के लिए 69 रनों की साझेदारी की. 83 के कुल स्कोर पर लाबुशाने, जोफ्रा आर्चर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू करार दे दिए गए. लाबुशाने 84 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 48 रन बनाने में सफल रहे. मैथ्यू वेड (19) स्मिथ के साथ विकेट पर जम पाते उससे पहले ही सैम कुरैन ने उन्हें 118 के कुल स्कोर पर आउट कर दिया. इस बीच स्मिथ ने अपना एक और अर्धशतक पूरा कर लिया था. यह स्मिथ का इस एशेज में तीसरा अर्धशतक है. वह अभी तक 97 गेंदों का सामना कर आठ चौके और एक छक्का लगा चुके हैं. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टीम पेन भी सस्ते में आउट हो गए. बता दें कि यहां लाबुशाने के 48 और स्मिथ के 80 रनों को छोड़कर एक भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इंग्लैंड गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाया. इससे पहले, दिन की शुरुआत आठ विकेट के नुकसान पर 271 रनों के साथ करने वाली मेजबान टीम ने अपने बाकी के दो विकेट दूसरे दिन 23 रनों का इजाफा कर खो दिए. जोस बटलर अपने खाते में छह रन और जोड़कर 70 के निजी स्कोर पर आउट हो गए. जैक लीच (21) के रूप में इंग्लैंड ने अपना आखिरी विकेट खोया. यह दोनों विकेट मिशेल मार्श ने लिए. मार्श ने कुल पांच विकेट अपने नाम किए. पैट कमिंस ने तीन और जोश हेजलवुड ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाया. अपनी पहली पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वार्नर का विकेट एक बार फिर जल्दी गिर गया. वार्नर इस बार जोफ्रा आर्चर का शिकार बने. वह सिर्फ पांच रन ही बना सके. 14 के कुल स्कोर पर मार्कस हैरिस भी आर्चर की गेंद पर स्लिप में बेन स्टोक्स के हाथों लपके गए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
भारत-पाकिस्तान मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बड़ा बदलाव
IND-PAK मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बदलाव

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget