एक्सप्लोरर

Ashes 2019 5th test Day-1: पांचवे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैकफुट पर आई इंग्लैंड, जोस बटलर ने संभाली पारी

एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पहले मेजबान इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ विकेट खोकर 271 रन बना लिए हैं.

एशेज सीरीज के पांचवे टेस्ट मैच के पहले दिन जोस बटलर की धैर्यपूर्ण अर्द्धशतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 271 रन का स्कोर बनाया. बटलर 64 रन बनाकर क्रिज पर मौजूद है जबकि उनके साथ जैक लीच 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. बटलर ने अपनी पारी में 84 गेंदों का सामना किया है जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल हैं.

द ओवल मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में इन दोनों बल्लेबाजों के बीच नौवें विकेट के लिए अब तक 45 रनों की उपयोगी साझेदारी हो चुकी है.

इससे पहले इंग्लैंड ने टी-ब्रेक के बाद तीन विकेट पर 169 रन से आगे खेलना शुरू किया. कप्तान जो रूट 53 और जॉनी बेयरस्टो ने अपनी पारी को 14 रन से आगे बढ़ाया. टी ब्रेक के बाद ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम जल्द ही आउट हो जाएगी क्योंकि उसने तीसरे सेशन के दौरान 47 रन के अंदर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे.

लेकिन बटलर ने टेस्ट फॉर्मेट में अपना 15वां अर्द्धशतक जड़कर मेजबान टीम को पहले ही दिन ऑल आउट होने से बचा लिया.

टी-ब्रेक के बाद इंग्लैंड ने 170 के स्कोर पर रूट (57) के रूप में चौथा विकेट, 176 के स्कोर पर बेयरस्टो (22) के रूप में पांचवां विकेट, 199 के स्कोर पर सैम कुरेन (15) के रूप में छठा विकेट, 207 के स्कोर पर क्रिस वोक्स (2) के रूप में अपना सातवां विकेट और 226 के स्कोर पर जोफरा आर्चर (9) के रूप में अपना आठवां विकेट खोया.

कप्तान रूट ने अपने करियर का 45वां अर्द्धशतक पूरा किया. उन्होंने 134 गेंदों का सामना किया जिसमें तीन चौके लगाए. उनके अलावा रोरी बर्न्‍स ने 87 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 47, जोए डेनली ने 14 और बेन स्टोक्स ने 36 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रनों का योगदान दिया.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श ने अब तक चार विकेट लिए हैं. उनके अलावा पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को दो-दो विकेट मिले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget