एक्सप्लोरर

'भारतीय क्रिकेट में अहंकार आ गया है...', जानिए वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज सर एंडी रॉबर्ट्स ने क्यों दिया ऐसा बयान

IND vs WI: भारत के वेस्टइंडीज दौरे से पहले पूर्व कैरेबियाई दिग्गज सर एंडी रॉबर्ट्स ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम में अहंकार आ गया है.

India vs West Indies, Sir Andy Roberts on Team India: अगले महीने भारतीय क्रिकेट टीम को दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है. भारत के  वेस्टइंडीज दौरे से पहले पूर्व कैरेबियाई दिग्गज सर एंडी रॉबर्ट्स ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम में अहंकार आ गया है. 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण के फाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद और वेस्टइंडीज के दौरे से पहले पूर्व कैरेबियाई दिग्गज सर एंडी रॉबर्ट्स ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की आलोचना करते हुए कहा कि टीम में अहंकार घुस गया है. 

मिड-डे ने एंडी रॉबर्ट्स के हवाले से लिखा, "यह अहंकार है जो भारतीय क्रिकेट में घुस गया है और इसके माध्यम से भारत ने बाकी दुनिया को कम करके आंका है. भारत को यह तय करना होगा कि उनका ध्यान क्या है- टेस्ट क्रिकेट या सीमित ओवरों का क्रिकेट. टी20 क्रिकेट अपना कोर्स चलाएगा. वहां बल्ले और गेंद के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है."

1970 और 1980 के दशक में वेस्टइंडीज के तेजतर्रार गेंदबाजी लाइन-अप के अगुआ रॉबर्ट्स ने बताया कि भारत के पास कुछ बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्होंने घर से बाहर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. रॉबर्ट्स ने कहा, "मुझे उम्मीद थी कि भारत अपनी बल्लेबाजी की ताकत दिखाएगा. मैंने फाइनल में कोई उज्‍जवल स्थान नहीं देखा. हालांकि अजिंक्य रहाणे ने कड़ा संघर्ष किया, उनके हाथ में चोट लग गई. शुभमन गिल जब वह शॉट खेलते हैं तो अच्छा लगता है, लेकिन वह लेग स्टंप पर खड़ा होता है और अक्सर बोल्ड या विकेट के पीछे कैच आउट हो जाता है."

उन्होंने आगे कहा, "उसके हाथ अच्छे हैं, लेकिन उसे (विराट कोहली) गेंद के पीछे जाना चाहिए. हालांकि, पहली पारी में मिशेल स्टार्क की एक शानदार गेंद मिली. भारत के पास कुछ बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्होंने घर से बाहर विश्वसनीय प्रदर्शन नहीं किया है।"

रॉबर्ट्स ने भारत के शीर्ष क्रम के टेस्ट गेंदबाज और शीर्ष ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नहीं खेलने पर भी हैरानी जताई. उन्होंने कहा, "अश्विन को बाहर करना हास्यास्पद था. आप अपना सर्वश्रेष्ठ स्पिनर कैसे नहीं चुन सकते?" 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget