एक्सप्लोरर

अनिल कुंबले ने विराट के भारत में 5 टेस्ट सेंटर के बयान का किया समर्थन

कोहली ने कहा था कि मेरे विचार से हमारे पास कम से कम पांच टेस्ट मैच खेलने के मुख्य सेंटर होने चाहिए. और अब अनिल कुंबले ने इसका समर्थन किया है.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में कहा था कि देश में कम से कम पांच टेस्ट सेंटर होने चाहिए ताकि लोगों को स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए प्रेरित किया जा सके. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, कोहली के इस बयान का अब पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने भी समर्थन किया है. कुंबले का मानना है कि इससे टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा. कुंबले ने क्रिकेटनेक्स्ट से कहा, "मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने का निश्चित रूप से यह एक तरीका है. इन्हें कुछ सेंटरों तक सीमित किया जाए और साथ ही टेस्ट मैच के समय को चुनना भी अहम होता है. हम जानते हैं कि त्योहारों के समय में पोंगल के दौरान टेस्ट मैच चेन्नई में होते थे. सत्र की शुरूआत के समय में दिल्ली और बंगलुरू में टेस्ट मैच होते थे. मुंबई और कोलकाता में टेस्ट मैच होते थे." उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट के लिए इन सेंटरों को बढ़ावा देना भी जरूरी है ताकि लोगों को पता होगा कि ये-ये टेस्ट सेंटर हैं. इससे सीजन के शुरू में ही पता चल जाएगा कि यहां टेस्ट मैच होने हैं ताकि आप टेस्ट क्रिकेट के लिए टिकट बेच सको और सुनिश्चित करो कि दर्शक मैच देखने आएं." भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ को तीसरे टेस्ट मैच में पारी और 212 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 क्लीन स्वीप हासिल किया था. कप्तान कोहली इस जीत के बावजूद स्टेडियम में आए दर्शकों की संख्या से खुश नहीं थे और उनका मानना था कि देश में कम से कम पांच टेस्ट सेंटर होने चाहिए ताकि लोगों को मैच देखने के लिए प्रेरित किया जा सके और वे स्टेडियम में आकर मैच देख सके. कोहली ने कहा था, "मेरे विचार से हमारे पास कम से कम पांच टेस्ट मैच खेलने के मुख्य सेंटर होने चाहिए. जो भी टीम भारत में टेस्ट मैच खेलने आए उन्हें ये पता होना चाहिए कि वे इन पांच टेस्ट सेंटर पर मैच खेलने वाली है."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget