एक्सप्लोरर

रोहित-विराट के बाद एक बड़ा खिलाड़ी लेगा संन्यास, यह होगी आखिरी सीरीज, फैन्स को झटका

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर प्लेयर आंद्रे रसेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में चुने गए हैं. हालांकि रसेल सीरीज के बीच में ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे.

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर प्लेयर आंद्रे रसेल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद वह रिटायरमेंट ले लेंगे. 21 जुलाई से वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी. इस सीरीज में आंद्रे रसेल को चुना गया है. लेकिन वो सीरीज के बीच में ही संन्यास ले लेंगे.

आंद्रे रसेल कब लेंगे रिटायरमेंट?

आंद्रे रसेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरे 5 मैच नहीं खेलेंगे. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रसेल दूसरे मैच के बाद ही संन्यास ले लेंगे. सीरीज का दूसरा मैच 23 जुलाई को सबीना पार्क किंग्स्टन, जमैका में खेला जाएगा. ये मैच रसेल का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा.

37 साल के आंद्रे रसेल ने 2010 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 15 नवंबर को पहला और अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेला था. इसके 6 महीने बाद 2011 में रसेल ने टी20 और वनडे में डेब्यू किया था.

आंद्रे रसेल का अंतर्राष्ट्रीय करियर

  • टेस्ट- 1 मैच में 2 रन और 1 विकेट
  • वनडे- 56 मैचों 1034 रन और 70 विकेट
  • टी20- 84 मैचों में 1078 रन और 61 विकेट

आंद्रे रसेल ने वनडे में 4 और टी20 में 3 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं. वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92* का है, जो एक रिकॉर्ड है. रसेल की ये पारी नौवें नंबर पर खेलने वाले किसी भी बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी (वनडे में) है.

2 बार वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे रसेल

अगले साल टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे. रसेल उससे पहले ही संन्यास लेने जा रहे हैं. बता दें वह अपने करियर में 2 बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं. वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था, दोनों में आंद्रे रसेल ने अहम् भूमिका निभाई थी. 2016 के सेमीफाइनल में उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 20 गेंदों में 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 21 रन दिए थे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का स्क्वॉड

शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, जेडिया ब्लेड्स, अकील होसेन, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोटी, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोवमैन पॉवेल, आंद्रे रसेल.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget