एक्सप्लोरर

WORLD RECORD: सबसे कम समय में 150 टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटर बने एलिस्टेयर कुक

एलिस्टेयर कुक 150 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के आठवें और इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर बन गये हैं. उन्होंने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में आज से शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की.

नई दिल्ली: एलिस्टेयर कुक 150 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के आठवें और इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर बन गये हैं. उन्होंने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में आज से शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की.

भारत के खिलाफ मार्च 2006 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले कुक सबसे कम समय में इस मुकाम पर पहुंचे. उन्होंने अपने पदार्पण के बाद केवल 11 साल 288 दिन में 150वां टेस्ट मैच खेला. बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने पदार्पण के बाद 150वें टेस्ट के मुकाम पर पहुंचने के लिये 14 साल 200 दिन लिये थे.

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बोर्डर सबसे पहले 150 टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटर बने थे लेकिन सबसे अधिक टेस्ट खेलने का रिकार्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम पर है जिन्होंने 200 टेस्ट खेले हैं.

कुक से पहले जिन खिलाड़ियों ने 150 या इससे अधिक टेस्ट मैच खेले उनमें तेंदुलकर (200), रिकी पोंटिग (168), स्टीव वॉ (168), जाक कैलिस (166), शिवनारायण चंद्रपाल (164), राहुल द्रविड़ (164) और बोर्डर (156) शामिल हैं.

कुक का यह लगातार 147वां टेस्ट मैच लेकिन विश्व रिकार्ड की बराबरी करने के लिये उन्हें लगातार छह टेस्ट मैच और खेलने होंगे. रिकार्ड बोर्डर के नाम पर है जिन्होंने लगातार 153 टेस्ट मैच खेले. कुक हालांकि वर्तमान एशेज श्रृंखला में अब तक 13.80 की औसत से केवल 69 रन ही बना पाये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर विराट कोहली; जानिए क्यों
टीम इंडिया को लगा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर विराट कोहली; जानिए क्यों
वैभव सूर्यवंशी का बढ़ा क्रेज, अब इंडिया A की सीरीज का भी होगा LIVE प्रसारण, जानिए कहां देख सकते हैं आप
वैभव सूर्यवंशी का बढ़ा क्रेज, अब इंडिया A की सीरीज का भी होगा LIVE प्रसारण, जानिए कहां देख सकते हैं आप
IPL 2026: पॉवरप्ले नियमों से सचिन तेंदुलकर नाराज, बदलने को लेकर दिया अनोखा सुझाव
IPL 2026: पॉवरप्ले नियमों से सचिन तेंदुलकर नाराज, बदलने को लेकर दिया अनोखा सुझाव
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान ने खेले कुल 12 टेस्ट, भारत से भी हो चुकी है भिड़ंत, जानें कितने जीते और कितने हारे
अफगानिस्तान ने खेले कुल 12 टेस्ट, भारत से भी हो चुकी है भिड़ंत, जानें कितने जीते और कितने हारे

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के चलते संकट में न आए देश, मोदी सरकार ने किया बड़ा फैसला, 'अब विदेशी निवेशकों को...'
ईरान युद्ध के चलते संकट में न आए देश, मोदी सरकार ने किया बड़ा फैसला, 'अब विदेशी निवेशकों को...'
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान ने खेले कुल 12 टेस्ट, भारत से भी हो चुकी है भिड़ंत, जानें कितने जीते और कितने हारे
अफगानिस्तान ने खेले कुल 12 टेस्ट, भारत से भी हो चुकी है भिड़ंत, जानें कितने जीते और कितने हारे
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
Delhi Malviya Nagar Fire: क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
Embed widget