एक्सप्लोरर

काउंटी क्रिकेट के डेब्यू मैच में अजिंक्य रहाणे ने जड़ा धमाकेदार शतक

विश्व कप टीम से बाहर होने के बाद काउंटी का रुख करने वाले भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने पहले ही मैच में शतक जड़ने का कारनामा किया है.

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप टीम में जगह नहीं दी गई है. विश्व कप टीम से बाहर होने के बाद रहाणे ने काउंटी क्रिकेट का रुख किया और अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने धमाल मचा दिया. हैंपशर की ओर से खेलते हुए रहाणे ने नाटिंघमशर के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही शतक जड़ने का कारनामा किया. काउंटी में डेब्यू करते हुए अपने पहले मैच शतक जड़ने वाले रहाणे भारत के तीसरे बल्लेबाज बने हैं. रहाणे ने मैच के तीसरे दिन 260 गेंद में 119 रन की पारी खेली. इस शानदार पारी के बाद रहाणे ने कहा, ‘‘मैं अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हूं. मैं मौके का फायदा उठाना चाहता था. मेरी योजना अधिक से अधिक समय तक बल्लेबाजी करने की थी. मैं रनों के बारे में नहीं सोच रहा था. मैं सिर्फ क्रीज पर समय बिताना चाहता था और अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाना चाहता था और यह काम कर गया.’’ भारत की टेस्ट टीम के नियमित सदस्य रहाणे ने कहा, ‘‘बल्लेबाज के रूप में यहां अनुशासन काफी महत्वपूर्ण है. रणनीति साफ थी कि गेंद को जितना संभव हो उतनी देर से खेलने का प्रयास करना है.’’ काउंटी क्रिकेट में डेब्यू करते हुए शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज पीयूष चावला जबकि दूसरे बल्लेबाज मुरली विजय थे. रहाणे ने सैम नार्थईस्ट के साथ तीसरे विकेट के लिए 257 रन की साझेदारी की. सैम ने 133 रन बनाए. ब्रिटेन में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के संदर्भ में रहाणे ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर मैं भारत का समर्थन करूंगा. हमारी टीम मजबूत है और मुझे यकीन है कि यह अच्छा प्रदर्शन करेगी.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
IND vs ZIM: कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget