एक्सप्लोरर

टेस्ट क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा की जगह लेने के लिए तैयार यह 3 खिलाड़ी, लिस्ट में डेब्यू कर चुके खिलाड़ी भी शामिल

WTC Final 2023: भारतीय टीम की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में करारी हार के बाद अब चेतेश्वर पुजारा की टीम में जगह को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. पुजारा का इस साल टेस्ट में सिर्फ 25 के औसत से रन बनाए.

Cheteshwar Pujara Replacement: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की 209 रनों से करारी हार के बाद कई प्रमुख खिलाड़ियों को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. इसमें प्रमुख तौर पर नंबर 3 पर खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा का नाम शामिल है. इस साल पुजारा का टेस्ट फॉर्मेट में प्रदर्शन बेहद ही खराब देखने को मिला है. WTC फाइनल मुकाबले में पुजारा के बल्ले से सिर्फ 14 और 27 रनों की ही पारी देखने को मिली थी.

चेतेश्वर पुजारा का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण में बेहद ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला. पुजारा ने साल 2022 में खेले 5 टेस्ट मैचों में जरूर 45.44 के औसत से 409 रन बनाए थे. लेकिन इस साल खेले गए 5 टेस्ट मैचों में वह सिर्फ 25.86 के औसत से 181 रन ही बनाने में कामयाब हो सके. पुजारा 8 पारियों में सिर्फ 1 अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब हो सके थे.

अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को जुलाई महीने में अगली टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसके साथ टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले संस्करण में अपना आगाज भी करेगी. इस टेस्ट सीरीज में पुजारा की जगह पर चयनकर्ता किसी नए खिलाड़ी को टीम में मौका दे सकते हैं. ऐसे में हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पुजारा की रिप्लेसमेंट के तौर पर उपयुक्त खिलाड़ी साबित हो सकते हैं.

1 – अभिमन्यू ईश्वरन

घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अभिमन्यू ईश्वरन को भारतीय टीम में जल्द डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. अभिमन्यू को साल 2022 दिसंबर महीने में बांग्लादेश दौरे के लिए टीम में कप्तान रोहित शर्मा के बाहर होने के बाद शामिल किया गया था. लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल सका. अभिमन्यू ने अब तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 22 शतकीय और 26 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं. इसके अलावा उनका बल्लेबाजी औसत लगभग 48 के आसपास का है.

2 – हनुमा विहारी

चेतेश्वर पुजारा की जगह पर जिस एक खिलाड़ी को जगह दिए जाने की सबसे ज्यादा उम्मीद है वह हनुमा विहारी हैं. साल 2021 में सिडनी टेस्ट मैच में चोटिल होने के बावजूद हनुमा विहारी ने अपने जज्बे से सभी को प्रभावित किया था. हनुमा को आखिरी बार साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट मैच में मौका मिला था. इसके बाद से वह टीम से बाहर ही चल रहे हैं. ऐसे में विहारी अब टीम के लिए पुजारा की सबसे बेहतर रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं.

3 – बाबा इंद्रजीत

घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु की टीम से खेलने वाले 28 साल के बाबा इंद्रजीत का बल्ला पिछले कुछ घरेलू सीजन से जमकर बोलता हुआ दिखाई दिया है. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बाबा इंद्रजीत का बल्लेबाजी औसत 51.85 का है. पुजारा की तरह वह भी नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं.

 

यह भी पढ़ें...

WTC 2023 Final: भारत की हार के बाद रोहित की कप्तानी पार उठे सवाल, फैंस ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget