एक्सप्लोरर

IND vs AUS: कैसे टीम इंडिया को उसके घर में हरा सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम? यहां जानिए क्या-क्या करना होगा?

Border-Gavaskar Trophy: दिल्ली टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया के अधिकतर बल्लेबाज स्वीप शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए. इसके अलावा कप्तान पैट कमिंस ने प्लेइंग इलेवन चुनने को लेकर भी कुछ गलत फैसले लिए.

How Australia Can Beat India: ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भारतीय दौरे की शुरुआत अभी तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रही है. नागपुर टेस्ट मैच में 3 दिनों के अंदर हारने के बाद सभी को कंगारू टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन दिल्ली टेस्ट मैच में भी बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से टीम को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा. अब ऑस्ट्रेलियाई टीम यदि अगले 2 टेस्ट मैचों में वापसी नहीं करती है तो उसे क्लीन स्वीप का भी सामना करना पड़ेगा.

पहले 2 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम साफतौर पर भारतीय स्पिनरों के सामने संघर्ष करते हुए दिखाई दी है. अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने इस टेस्ट सीरीज में अभी तक 31 विकेट हासिल किए हैं. इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीम के अहम बल्लेबाज भी संघर्ष कर रहे हैं. अब अगले 2 टेस्ट मैचों में कंगारू टीम को कुछ अहम बदलाव भी करने पड़ेंगे ताकि इस टेस्ट सीरीज को एकतरफा ना होने दिया जाए.

इंदौर में खेले जाने वाले अगले टेस्ट मैच को लेकर ऐसी उम्मीद है कि मिचल स्टार्क और कैमरून ग्रीन पूरी तरह से फिट घोषित कर दिए जायेंगे. कंगारू टीम को उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करना होगा ताकि टीम का संतुलन पहले से बेहतर हो सके. ऐसे में निचलेक्रम में ग्रीन की बल्लेबाजी भी टीम के लिए काफी अधिक उपयोगी साबित हो सकती है.

एश्टन एगर को शामिल करने के साथ स्वीप शॉट खेलना बंद करना होगा

दिल्ली टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी के दौरान अधिकतर बल्लेबाज स्वीप शॉट या फिर रिवर्स स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट दे बैठे. ऐसे में उन्हें अगले 2 टेस्ट मैचों में इस शॉट को खेलने से बचने की कोशिश करनी होगी और रन बनाने की लिए दूसरे शॉट खेलने का प्रयास करना होगा. भारतीय स्पिनरों के खिलाफ अभी तक इस सीरीज में कंगारू बल्लेबाज आक्रामक तरीके से रन बनाते हुए नहीं देखे गए हैं जिससे अश्विन और जडेजा पर दबाव बन सके.

अगले टेस्ट मैच में कंगारू टीम को अपनी प्लेइंग इलेवन में एक जो बड़ा बदलाव करना होगा वह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज एशटन एगर को टीम में शामिल करना है. दरअसल यह हरफनमौला खिलाड़ी गेंदबाजी के साथ निचलेक्रम में एक बेहतर बल्लेबाज की भी भूमिका निभा सकता है. 

भारतीय टीम के लिए अभी तक अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने बल्ले से काफी अहम योगदान दिया है, जिसने इस सीरीज में एक बड़ा अंतर भी पैदा किया है. ऐसे में एगर भी अपनी टीम के लिए उसी भूमिका को निभा सकते हैं.

यह भी पढ़े...

IND vs AUS: BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, पहले मैच में हार्दिक पांड्या करेंगे कप्तानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd ODI Date, Time, Venue: रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानें कब-कहां होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे, क्या है टाइमिंग
रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानिए कब-कहां होगा IND vs ENG तीसरा वनडे, कितने बजे से शुरू है मुकाबला
MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget