एक्सप्लोरर

माइकल वॉन के टीम में चयन वाले कमेंट को आदिल रशीद ने बताया 'बेतुका'

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से टीम में वापसी कर रहे आदिल रशीद के खिलाफ बोले पूर्व कप्तान माइकल वॉन को इस लेग स्पिनर ने जवाब दिया है.

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से टीम में वापसी कर रहे आदिल रशीद के खिलाफ बोले पूर्व कप्तान माइकल वॉन को इस लेग स्पिनर ने जवाब दिया है. इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन इस चयन से खासे नाराज हुए थे और इस चयन को बेहद हास्यास्पद बताया था. जिसके जवाब में अब खुद आदिल रशीद आ गए हैं. बीबीसी स्पोर्ट से बात करते हुए आदिल रशीद ने कहा कि पूर्व कप्तान का बयान बेतुका है और वो कोई मायने नहीं रखता. राशिद ने कहा, ''वो बहुत कुछ बोलते रहते हैं और सोचते हैं कि लोग उन्हें सुन रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है.'' राशिद ने ये भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वॉन उनके खिलाफ किसी खास रणनीति के तहत ऐसे बयान दे रहे हैं. राशिद ने कहा,''मैं उनके साथ उनकी कप्तानी में खेला हूं लेकिन कई बार पूर्व खिलाड़ी बिना वजह मौजूदा खिलाड़ियों के बारे में बेतुका बयान देन लगते हैं.'' इसके साथ आदिल रशीद की वापसी को रिटायरमेंट से जोड़कर देख रहे कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों पर भी रशीद ने कहा कि ''मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसमें ऐसा क्या हो गया. कुछ लोग तो ये भी बता रहे हैं कि मैंने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया, जबकि मैंने पहले ऐसा कुछ नहीं कहा.'' रशीद ने अपने एक बयान से ये भी दर्शा दिया कि वो अपने देश के लिए फिर से टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ''ये आसान फैसला नहीं था, लेकिन जब आपके देश को आपकी ज़रूरत हो तो आप इन्कार नहीं कर सकते.'' आपको बता दें कि भारत के खिलाफ 2016 में खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद राशिद ने पांच दिवसीय मैच से लगभग दूरी बना ली थी यहां तक कि उन्होंने अपनी काउंटी टीम यॉर्कशायर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट का नया कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं लिया था. इस वजह से ही वॉन, राशिद की वापसी से नाराज दिखे थे. उन्होंने कहा था कि हमने उस खिलाड़ी को चुना है जो अपनी टीम के लिए 4 दिवसीय मैच भी नहीं खेलता वो इसे भूल गए कि वो इसके लिए पूरी तरह तैयार है या नहीं. वॉन ने इस निर्णय को बेहद हास्यास्पद बताया था. आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज़ का आगज़ आने वाली 1 अगस्त होना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget