एक्सप्लोरर

16 अगस्त को होगा टीम इंडिया के अगले कोच का ऐलान: मीडिया रिपोर्ट्स

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के बाद आने वाली 16 तारीख को टीम इंडिया के नए कोच के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा.

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज़ खत्म होने के बाद टीम इंडिया को भी नया कोच मिलने वाला है. मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के बाद आने वाली 16 तारीख को टीम इंडिया के नए कोच के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा. सोमवार को मुंबई में होने वाले इंटरव्यू के बाद इसका ऐलान होगा. शुक्रवार को इंटरव्यू के लिए मौजूदा कोच रवि शास्त्री समेत छह नाम शामिल हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच के लिए होने वाले इंटरव्यू में रवि शास्त्री के अलावा, टॉम मूडी, माइक हेसन, फिल सिमंस, लालचंद राजपूत और रॉबिन सिंह का नाम शामिल है. कपिल देव की अगुवाई वाली बीसीसीआई की क्रिकेट एडवाइज़री कमेटी शुक्रवार को इन सभी का इंटरव्यू लेगी जिसके बाद टीम के नए कोच का ऐलान किया जाएगा. समाचार पत्र न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक ये पूरी प्रक्रिया शुक्रवार को होगी. भारतीय टीम के कोच पद के दावेदार इन उम्मीदवारों में माइक हेसन, टॉम मूडी और सिमन्स आयरलैंड और अफगानिस्तान के कोच रहे चुके हैं. सिमन्स वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के भी कोच रहे चुके हैं जिनकी बदौलत टीम ने साल 2016 का वर्ल्ड टी20 टूर्नामेंट अपने नाम किया था. जबकि टॉम मूडी श्रीलंकाई टीम के कोच भी रह चुके हैं. वहीं अगर भारतीय पूर्व खिलाड़ियों की बात करें रॉबिन सिंह उस दौरान भारतीय टीम के फील्डिंग कोच थे जब महेंद्र सिंह की कप्तानी वाली टीम ने साल 2007 में वर्ल्ड टी20 पर अपना कब्जा जमाया था. वहीं लालचंद राजपूत उस दौरान टीम के मैनेजर की भूमिका में थे. हेसन हाल ही में आईपीएल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जुड़े थे. वहीं वो न्यूजीलैंड की टीम के 6 सालों तक कोच रहे थे. भारतीय टीम साल 2016 के वर्ल्ड टी20 कप को जीत नहीं पई थी तो वहीं टीम साल 2015 और 2019 वर्ल्ड कप भी नहीं जीत पाई. इस दोनों दौरान शास्त्री कोच थे. शास्त्री टीम के डायरेक्टर साल 2016 तक थे जब टीम वर्ल्ड टी20 के फाइनल में हार गई थी. इसके बाद कुंबले को साल 2017 में हेड कोच बनाया गया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND Vs ENG One Day Schedule: टीम इंडिया के प्लेइंग-11 में होंगे बड़े बदलाव, कब, कहां, कितने बजे खेले जाएंगे मुकाबले, जानिए A टू Z
टीम इंडिया के प्लेइंग-11 में होंगे बड़े बदलाव, कब, कहां, कितने बजे खेले जाएंगे मुकाबले, जानिए A टू Z
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के फिल्डिंग, बॉलिंग समेत इन कोचिंग स्टॉफ की नौकरी जाना तय! गौतम गंभीर क्या होगा?
इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के फिल्डिंग, बॉलिंग समेत इन कोचिंग स्टॉफ की नौकरी जाना तय! गौतम गंभीर क्या होगा?
England vs Argentina: अर्जेंटीना और इंग्लैंड का मुकाबला किसी जंग से कम नहीं, फीफा विश्वकप के रिकार्ड देखें, किसका पलड़ा भारी
अर्जेंटीना और इंग्लैंड का मुकाबला किसी जंग से कम नहीं, फीफा विश्वकप के रिकार्ड देखें, किसका पलड़ा भारी

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget