एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप की तरह टेस्ट में भी..., एबी डिविलियर्स ने ICC से कर डाली बहुत बड़ी मांग; कौन से नियम की हो रही बात? यहां जानें

WTC: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब दक्षिण अफ्रीका ने जीता है. अब इसी देश के दिग्गज खिलाड़ी रहे एबी डिविलियर्स ने ICC से खास मांग कर डाली है.

World Test Championship 2025-27: अभी कुछ दिन पहले ही दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता है. उसने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर 5 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. दक्षिण अफ्रीका ने करीब 27 साल बाद कोई ICC ट्रॉफी जीती. ग्रीम स्मिथ, शॉन पोलॉक और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी इस खास क्षण और ऐतिहासिक जीत के गवाह बने. अब दिग्गज खिलाड़ी डिविलियर्स ने आईसीसी को एक अहम सलाह दी है, उनका मानना है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल प्रत्येक 4 साल बाद आयोजित करवाना चाहिए.

एक पॉडकास्ट पर चर्चा करते हुए एबी डिविलियर्स ने कहा कि आईसीसी द्वारा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप शेड्यूल को सुधार की जरूरत है. उनका मानना है कि WTC का फाइनल प्रत्येक 4 साल में हो तो सबका फायदा हो सकता है. डिविलियर्स का मानना है कि सभी टेस्ट खेलने वाले देशों को बराबर मौका मिलना चाहिए.

4 साल में हो WTC फाइनल

एबी डिविलियर्स ने कहा, "आपको फाइनल में पहुंच कर ऐसा आभास होना चाहिए जैसे आप सभी देशों के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन कर यहां पहुंचे हैं. शायद WTC चक्र चार साल का होना चाहिए. हम ODI क्रिकेट में पहले ऐसा कर चुके हैं, तो फिर टेस्ट फॉर्मेट में क्यों नहीं? यह फॉर्मेट उचित होगा और आयोजकों को एक संतुलित और निष्पक्ष प्रणाली तैयार करने के लिए ज्यादा समय मिल पाएगा."

टेस्ट क्रिकेट एक बहुत बड़ी मुसीबत से भी जूझ रहा है, क्योंकि कई सारे देशों को टेस्ट मैचों की मेजबानी नहीं मिल पा रही है. दक्षिण अफ्रीका की ही बात कर लें तो उसे अक्टूबर 2026 तक किसी टेस्ट सीरीज की मेजबानी नहीं मिली है.

कब हुई थी WTC की शुरुआत

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत साल 2019 में की गई थी, जिसमें प्रत्येक 2 साल बाद फाइनल मैच खेले जाने का फॉर्मेट तैयार किया गया था. ऐसा फॉर्मेट तैयार किया गया कि इस 2 साल के अंतराल में एक टीम को 6 टेस्ट सीरीज खेलनी होती हैं, जिनमें तीन घरेलू सीरीज और तीन विदेशी टूर शामिल होते हैं.

यह भी पढ़ें:

रोहित के संन्यास से फर्क नहीं, लेकिन विराट कोहली का न होना..., भारत-इंग्लैंड सीरीज से पहले दिग्गज का चौंकाने वाला बयान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड पहले वनडे में इन 7 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
भारत-इंग्लैंड पहले वनडे में इन 7 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
IND VS ENG: आज इंग्लैंड के खिलाफ कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली, 5 के बारे में जानिए
IND VS ENG: आज इंग्लैंड के खिलाफ कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली, 5 के बारे में जानिए
IND vs ENG 1st ODI Pitch Report: आज भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें एजबेस्टन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आज भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें एजबेस्टन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
पहली सीरीज में फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी, अब युवराज सिंह देंगे ट्रेनिंग? खुद दिया बड़ा बयान
पहली सीरीज में फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी, अब युवराज सिंह देंगे ट्रेनिंग? खुद दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget