एक्सप्लोरर

न IPL और न विजय हजारे ट्रॉफी, पृथ्वी शॉ के करियर पर सवाल, जानें आकाश चोपड़ा ने क्या कहा

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर संकट में है. लगातार खराब प्रदर्शन और अनुशासनहीनता के कारण उन्हें घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहना पड़ रहा है.

Prithvi Shaw's Career Downslide: कभी भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे माने जाने वाले पृथ्वी शॉ इन दिनों अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. मुंबई के चयनकर्ताओं ने उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया था. इससे पहले आईपीएल 2025 की नीलामी में भी कोई फ्रेंचाइजी उन पर दांव लगाने को तैयार नहीं थी. उनकी फिटनेस, लाइफस्टाइल और रवैये को लेकर उठ रहे सवालों के बीच उनका क्रिकेट करियर संकट में पड़ता दिख रहा है.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने पृथ्वी शॉ की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा, "शॉ को अपना रवैया और आदतें बदलनी होंगी. अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनका करियर और भी नीचे जा सकता है." चोपड़ा ने इस बात पर जोर दिया कि शॉ के पास वापसी का मौका है, लेकिन इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी.

आकाश चोपड़ा ने खुलासा किया कि उन्होंने पढ़ा है कि पृथ्वी शॉ ट्रेनिंग सेशन मिस करते हैं और देर रात की पार्टियों के बाद सुबह 6 बजे होटल लौटते हैं. चोपड़ा ने कहा, "उनकी फिटनेस और काम के प्रति नैतिकता के साथ गंभीर मुद्दे हैं. मैं अपनी बेटी को बता रहा था कि 19 साल की उम्र में उन्होंने भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था. वह रणजी, दलीप और टेस्ट डेब्यू में शतक बनाने वाले एकमात्र भारतीय हैं. उन्हें पहले आईपीएल में 1 करोड़ और फिर 7 करोड़ से अधिक का कॉन्ट्रैक्ट मिला. लेकिन अब कोई आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट नहीं है और विजय हजारे ट्रॉफी में कोई जगह नहीं है. उनका पतन बहुत तेज और शोरगुल वाला रहा है."

हालांकि, आकाश चोपड़ा ने पृथ्वी शॉ के लिए उम्मीद जताई. उन्होंने कहा, "पृथ्वी शॉ एक गिरे हुए नायक हैं, लेकिन उनके पास उम्र और प्रतिभा दोनों है. उन्हें फिट होना होगा और अपने करियर को बचाने के लिए खुद को बदलना होगा. मुंबई टीम से बाहर होना उनके लिए एक चेतावनी है. अगर वह सुधार नहीं करते तो भविष्य बेहद कठिन हो सकता है."

यह भी पढ़ें:
Champions Trophy 2025: ICC टूर्नामेंट्स के आयोजन से मेजबान देश को कैसे मिलता है फायदा? ऐसे होती है कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान
संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget