एक्सप्लोरर

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में एक टेस्ट नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? पूर्व भारतीय दिग्गज ने लगाई मुहर? जानें पूरा माजरा 

Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नंबर से जनवरी के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज का पहला या दूसरा मुकाबला कप्तान रोहित शर्मा मिस कर सकते हैं.

Aakash Chopra On Rohit Sharma Missing BGT Test: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर खबरें तेज हैं कि वह ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में एक टेस्ट मिस कर सकते हैं. सीरीज में कप्तान का एक टेस्ट मिस करना टीम इंडिया के लिए बड़ी मुश्किल साबित हो सकता है. अब इस खबर को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने और पुख्ता कर दिया है.

आकाश चोपड़ा ने कहा कि मैं कंफर्म कर सकता हूं कि ऐसी न्यूज है. हालांकि उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में बात की. 

आकाश चोपड़ा ने कहा, "इससे हमारी भावनाएं कुछ प्रभावित होंगी. रोहित शर्मा के बारे में खबर है. यह आधिकारिक सोर्स से नहीं आया, लेकिन मैं पक्का कह सकता हूं कि खबर है. यह पहला या दूसरा टेस्ट हो सकता है. चूंकि यह निजी कारणों की वजह से है, यह भी कहा गया कि वह पूरी सीरीज के लिए भी उपलब्ध हो सकते हैं."

इसी न्यूज को मद्दे नजर रखते हुए आकाश चोपड़ा ने इस बात को याद किया कैसे पिछली बार (ऑस्ट्रेलिया में सीरीज के दौरान) रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया के लिए मौजूद नहीं थे. उन्होंने कहा, "वह (रोहित शर्मा) पिछली बार चोटिल थे और सीधा सिडनी टेस्ट खेलने आए थे. वह एडिलेड में मौजूद नहीं थे और मेलबर्न टेस्ट नहीं खेला था. विराट कोहली ने पिंक बॉल टेस्ट खेला था और उसके बाद तीन टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे. यहां भी रोहित शर्मा पहले दो टेस्ट में से एक के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं. यह बहुत बड़ा नुकसान होगा."

22 नवंबर से होगी ट्रॉफी की शुरुआत

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से होगी. सीरीज में कुल पांच टेस्ट खेले जाएंगे. पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा. वहीं सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 03 से 07 जनवरी, 2024 के बीच सिडनी में खेला जाएगा. 

 

ये भी पढ़ें...

मैं चाहता हूं कि विराट कोहली IPL ट्रॉफी जीतें, और केएल राहुल..., RCB के मेंटॉर दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
Asian Games 2026 Cricket Schedule: Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Vaibhav Sooryavanshi: 'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget