एक्सप्लोरर

IPL 2024: ये 5 विदेशी खिलाड़ी खेलेंगे अपना पहला आईपीएल, डेब्यू सीजन में मचा सकते हैं धमाल

IPL 2024: कई विदेशी खिलाड़ी इस साल अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले हैं. यहां जानिए किन-देशों के खिलाड़ी अपने डेब्यू सीजन में शानदार प्रदर्शन करके सबको प्रभावित कर सकते हैं.

IPL 2024: एक-एक दिन बीतने के साथ आईपीएल 2024 का इंतज़ार क्रिकेट प्रशंसकों के मन में रोमांच पैदा करता जा रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां संस्करण 22 मार्च से शुरू होगा, जिसमें कुछ भारतीय समेत विदेशी खिलाड़ी भी सुर्खियों में बने रहेंगे. एक तरफ मिचेल स्टार्क आकर्षण का केंद्र बने होंगे, जो 9 साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे होंगे. इससे अलग कई युवा खिलाड़ी भी आईपीएल में अपने डेब्यू सीजन में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे. आइए जानते हैं उन 5 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में जो 2024 में अपना आईपीएल डेब्यू करेंगे.

1. रचिन रविंद्र

रचिन रविंद्र 24 वर्षीय न्यूजीलैंड के क्रिकेटर हैं जिन्होंने 2024 एकदिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान खूब सुर्खियां बटोरी थीं. रचिन एक बेहतरीन ऑल-राउंडर के रूप में उभर कर सामने आए हैं और आईपीएल 2024 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा था. रविंद्र ने अभी तक अपना अंतर्राष्ट्रीय टी20 डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उन्होंने 6 टेस्ट मैचों में 433 रन बनाने के अलावा 10 विकेट भी चटकाए हैं. वहीं अभी तक खेले 24 वनडे मैचों में 820 रन बनाने के साथ-साथ 18 विकेट भी लिए हैं. इन्हीं कारणों से CSK को रविंद्र से काफी अच्छे ऑल-राउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

2. गेराल्ड कोएत्ज़ी

दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्ज़ी ने भी कुछ समय पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया है. गेराल्ड अपनी तेज गति के कारण चर्चाओं में घिरे रहे हैं क्योंकि वो लगातार 145 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंक कर बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ाते आए हैं. गेराल्ड को 2 अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलने का अनुभव है और उन्हें आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा था. वो अभी तक 3 टेस्ट मैचों में 10 और 14 वनडे मैचों में 31 विकेट झटक चुके हैं.

3. स्पेन्सर जॉनसन

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेन्सर जॉनसन भी अपनी गति के कारण आकर्षण का केंद्र बने रहे हैं. जॉनसन निरंतर 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंक सकते हैं. उन्होंने हालांकि अभी तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा कमाल नहीं दिखाया है, लेकिन बिग बैश लीग 2023 में उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा था. BBL 2023 में जॉनसन ने 11 मैचों में 14.47 के शानदार गेंदबाजी औसत से 19 विकेट चटकाए थे. जॉनसन को आईपीएल 2024 के लिए गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा है.

4. दिलशान मधुशंका

दिलशान मधुशंका बाएं हाथ के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज हैं और आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. मुंबई ने उन्हें ऑक्शन में 4.6 करोड़ रुपये में खरीदा है. मधुशंका ने विशेष रूप से टी20 और एकदिवसीय क्रिकेट में एक प्रभावी गेंदबाज के रूप में पहचान बनाई है. मधुशंका ने अभी तक खेले 21 वनडे मैचों में 37 विकेट और 13 टी20 मुकाबलों में 14 विकेट चटकाए हैं.

5. अज़मतुल्लाह उमरज़ई

अफ़गानिस्तान के कई क्रिकेटर आईपीएल पर अपनी छाप छोड़ चुके हैं और अब इस सूची में ऑल-राउंड खिलाड़ी अज़मतुल्लाह उमरज़ई का नाम भी जुडने वाला है. उन्हें आईपीएल 2024 के ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा है. उमरज़ई ने अभी तक खेले 22 वनडे मैचों में 44.54 की अच्छी औसत से 639 रन बनाए हैं और साथ ही 13 विकेट भी चटका चुके हैं. वहीं 24 टी20 मुकाबलों में 185 रन बनाने के साथ-साथ 11 विकेट भी लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

T20 WORLD CUP 2024: पैट कमिंस नहीं, टी20 वर्ल्ड कप में यह स्टार ऑलराउंडर संभालेगा ऑस्ट्रेलिया की कमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget