एक्सप्लोरर

Champions Trophy: इंग्लैंड की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में होगा बदलाव, ये 3 धाकड़ प्लेयर ले सकते हैं जैकब बेथेल की जगह

Jacob Bethell Injury Update: Champions Trophy 2025 से पहले इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर जैकब बैथेल चोटिल हो गए हैं, यहां जानिए चैंपियंस ट्रॉफी में उन्हें कौन रिप्लेस कर सकता है?

Jacob Bethell Replacement Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है. टीम के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल को हैमस्ट्रिंग इंजरी (Hamstring Injury) आई है. उन्हें भारत के खिलाफ नागपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में यह चोट आई थी, जिसके कारण उन्हें कटक में खेले गए दूसरे वनडे मैच से बाहर बैठना पड़ा था. अब उनपर चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. वहीं अहमदाबाद में खेले जाने तीसरे वनडे मैच के लिए उन्हें टॉम बैन्टन (Tom Banton) से रिप्लेस किया गया है. यहां जानिए अगर जैकब चैंपियंस ट्रॉफी तक फिट नहीं हो पाते हैं तो कौन से तीन खिलाड़ी उनकी जगह ले सकते हैं?

1. विल जैक्स

जैकब बेथेल तेज बैटिंग करना जानते हैं और स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं. ऐसे में विल जैक्स उनके लाइक-फॉर-लाइक रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं. जैक्स भी तूफानी अंदाज में बैटिंग कर सकते हैं और टॉप ऑर्डर के आव मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी का जिम्मा भी संभाल सकते हैं. जैक्स जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर लेते हैं. अब तक खेले 15 वनडे मैचों में जैक्स ने चार फिफ्टी समेत 468 रन बनाए हैं.

2. टॉम बैन्टन

टॉम बैन्टन 26 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्हें तीसरे वनडे मैच के लिए जैकब बेथेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर बुलाया गया है. उन्होंने आखिरी बार कोई वनडे मैच 2020 में खेला था, वो अगर टीम इंडिया के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन कर पाते हैं तो उन्हीं को जैकब बैथेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वाड में जगह मिल सकती है. हाल ही में ILT20 में उन्होंने 11 मैचों में 493 रन बनाए थे.

3. सैम कर्रन

चूंकि जैकब बेथेल एक ऑलराउंडर हैं, ऐसे में इंग्लैंड को उनकी भरपाई करने के लिए एक ऑलराउंडर ही चाहिए होगा. सैम कर्रन ऐसे खिलाड़ी हैं जो मिडिल ऑर्डर में बैटिंग का जिम्मा संभालने के साथ-साथ प्रत्येक मैच में 6-8 ओवर भी निकाल सकते हैं. वो अब तक 35 वनडे मैचों में 597 रन बनाने के साथ-साथ 33 विकेट भी चटका चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

केन विलियमसन की 'शेर सी दहाड़', चैंपियंस ट्रॉफी में लगने वाला है कीवियों का बेड़ा पार; आंकड़े दे रहे गवाही

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget