एक्सप्लोरर

IPL 2025 से पहले CSK के लिए खुशखबरी, दो खिलाड़ियों को 30 लाख में खरीदा लेकिन काम करोड़ों का कर रहे

Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी के मैचों में CSK के खिलाड़ियों ने कहर बरपाया हुआ है. अब 18 साल के युवा बल्लेबाज ने जोरदार शतक जड़ दिया है.

CSK Players Centuries Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी का विषय निरंतर चर्चाओं में है क्योंकि भारतीय टीम के कई खिलाड़ी अपने-अपने वापसी मैच में फिसड्डी रहे हैं. रोहित शर्मा की बात करें, ऋषभ पंत या फिर यशस्वी जायसवाल की, ये सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे हैं. मगर रणजी ट्रॉफी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी जमकर कहर बरपा रहे हैं. पहले रवींद्र जडेजा और खलील अहमद गेंदबाजी में पंजा लगा चुके हैं. अब शेख रशीद और आंद्रे सिद्धार्थ ने सेंचुरी लगाकर सुर्खियां बटोरी हैं.

CSK के बल्लेबाजों ने ठोके शतक

रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु का मैच चंडीगढ़ से खेला जा रहा है, जिसमें 18 वर्षीय आंद्रे सिद्धार्थ छठे क्रम पर बैटिंग करने आए. तमिलनाडु ने 37वें ओवर में 126 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया था. सिद्धार्थ आते ही तेज गति से रन बनाए और 143 गेंदों में 106 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए.

दूसरी ओर आंध्रा का मैच पुडुचेरी से हो रहा है, जिसमें CSK के शेख रशीद ने आंध्रा की टीम को जल्दी आउट होने से बचाया है. रशीद ने 248 गेंदों में 105 रन बनाए और इस धीमी और दबाव भरी पारी के दौरान उन्होंने केवल 7 चौके लगाए. रशीद की पारी की बदौलत आंध्रा की टीम ने पहले दिन स्टंप्स तक 7 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए.

चेन्नई ने मेगा ऑक्शन में लगाई इतनी बोली

शेख रशीद दायें हाथ के बल्लेबाज हैं, उन्होंने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था. उनपर सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली लगाई और 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा. आंद्रे सिद्धार्थ के साथ भी यही कहानी है क्योंकि CSK ने उन्हें भी अपने बेस प्राइस यानी 30 लाख रुपये में खरीदा था. बताते चलें कि इससे पहले रवींद्र जडेजा ने सौराष्ट्र और खलील अहमद ने राजस्थान के लिए खेलते हुए अपनी-अपनी टीम के लिए 5 विकेट झटके थे.

यह भी पढ़ें:

Neeraj Chopra Marriage: CCTV पर चिपकाया टेप, सबके मोबाइल किए जब्त, नीरज चोपड़ा की शादी को लेकर हैरान करने वाला दावा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget