एक्सप्लोरर

धोनी के समर्थन में लीजेंड क्रिकेटर से लेकर फैन्स तक, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #DhoniForever

वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए महेंद्र सिंह धोनी ने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर 116 रन की साझेदारी की.

Cricket World Cup 2019: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के बेस्ट मैच फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी के लिए बल्ले से बेशक विश्व कप 2019 यादगार न रहा हो लेकिन उनसे मोहब्बत करने वाले फैन्स की संख्या में कोई कमी नहीं आई है. दरअसल इस विश्वकप में धोनी को उनकी स्लो बैटिंग की वजह से काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी वह एक बार फिर ऐसी ही स्थिति में थे, जब वह मैन्चेस्टर में भारत के लिए मैच 'फिनिशर' बन सकते थे. रविंद्र जडेजा की बेहतरीन पारी 59 गेंदों पर 77 रन की पारी के बाद धोनी पर निर्भर था कि वह भारत को जीत की तरफ ले जाएं. इस तरह की कठिन परिस्थितियों में धोनी ने एक बार फिर से धीमी पारी खेली. जब जीत की उम्मीद थी तब धोनी रन आउट हो गए और भारत मैच हार गया.

इसके बाद उनके सन्यास लेने को लेकर चर्चा शुरू हो गया. क्या धोनी का अंत आ गया है ? जैसे सवाल क्रिकेट गलियारों से लेकर आम लोगों तक के बीच आ गया. लेकिन धोनी के चाहने वाले उन्हें मैदान पर अभी और खेलते हुए देखना चाहते हैं. फैन्स और क्रिकेट जगत के कई बड़े हस्तियों ने ट्वीट कर उन्हें अभी सन्यास न लेने की सलाह दी.

फैन्स के लगातार सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर दो हैसटेग के साथ ट्वीट कर रहे हैं. पहला #ThankYouMSD और दूसरा #DhoniForever.

सिर्फ आम लोग नहीं कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर भी धोनी का समर्थन कर रहे हैं. ऐसा ही एक नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर गिलक्रिस्ट का है. उन्होंने कहा कि, ' मुझे नहीं पता कि आप आगे कब तक खेलोगे लेकिन आपने जितना भी खेल को दिया उसके लिए आपका बहुत शुक्रिया. मैं आपके धीरज रखने के तरीके और खुद में विश्वास का कायल हूं.'

देश के सबसे सफल कप्तानों में शुमार गांगुली ने कहा, ‘‘ ऐसा कभी कभार होता है और मैं इससे ज्यादा चिंतित नहीं हूं. हां, धोनी पहले भी ऐसी स्थिति का सामना कर चुके हैं. पिछले साल भी जब वह इंग्लैंड आये थे तो स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे.’’गांगुली ने कहा कि धोनी के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है ऐसे में उनकी बल्लेबाजी पर शक करना सही नहीं है.

बता दें कि धोनी ने हालांकि अभी सन्यास को लेकर कुछ नहीं कहा है. टीम के कप्तान विराट ने भी मैच के बाद कहा कि उन्होंने रिटायरमेंट को लेकर कुछ नहीं कहा है. धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल बल्लेबाजों और कप्तानों में हैं. उनकी कप्तानी में टीम ने आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट विश्व कप, टी-20 विश्व कप और चैम्पियन्स ट्रॉफी जीता है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20: हैरी ब्रूक ने सबसे तेज अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास, ताबड़तोड़ फिफ्टी से बनाया नया रिकॉर्ड
हैरी ब्रूक ने सबसे तेज अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास, ताबड़तोड़ फिफ्टी से बनाया नया रिकॉर्ड
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
बिग बैश लीग ने भारत में चेन्नई वेन्यू क्यों चुना? एमएस धोनी और CSK है वजह; खुला बड़ा राज
बिग बैश लीग ने भारत में चेन्नई वेन्यू क्यों चुना? एमएस धोनी और CSK है वजह; खुला बड़ा राज
IND vs ENG 5th T20: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू सैमसन की वापसी; प्लेइंग इलेवन में हुए बड़े बदलाव
भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू सैमसन की वापसी; प्लेइंग इलेवन में हुए बड़े बदलाव

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget