एक्सप्लोरर

कोरोना ने कर दिया सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड्स का बंटाधार, BCCI को हो सकता है 4037 करोड़ का नुकसान

आईपीएल रद्द होने से बीसीसीआई को स्टार इंडिया से जो रकम मिलती है उसकी कुल कीमत कई हजार करोड़ रुपये है. ऐसे में अगर इस साल आईपीएल नहीं होता है तो बीसीसीआई को 4037 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है. यहां इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड पहले ही घाटे में जा चुके हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का प्रकोप पहले ही दुनिया के सभी स्पोर्ट्स इवेंट्स पर रोक लगा चुका है. क्रिकेट में सबसे पहले पीएसएल यानी की पाकिस्तान क्रिकेट लीग पर रोक लगी वो भी उस समय जब टूर्नामेंट अपने प्लेऑफ में था. ऐसे में आईपीएल को भी 29 मार्च से रद्द कर 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया जहां अब इस टूर्नामेंट के भी रद्द होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं. वहीं इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजन दी हंड्रेड सीरीज भी तकरीबन रद्द हो चुकी है.

IPL रद्द होने पर BCCI को होगा 4037 करोड़ का नुकसान

जब बोर्ड ये फैसला ले रहा था कि अब से सिर्फ नेशनल सेलेक्टर ही बिजनेस क्लास में जाएंगे तभी कहीं न कहीं बोर्ड को भी ये पता था कि अगर आईपीएल रद्द होता है तो बोर्ड को कितने हजार करोड़ का नुकसान उठाना पड़ेगा. बोर्ड ने आईपीएल शुरू होने से पहले ये भी एलान कर दिया था कि इस बार जीत की रकम को आधा कर दिया गया है. ऐसे में एक रिपोर्ट के अनुसार अभी भी आईपीएल की ब्रैंड वैल्यू 51000 करोड़ रूपये की है.

अब आईपीएल का होना इसिलए भी मुश्किल लग रहा है क्योंकि सरकार ने 14 अप्रैल तक सभी विदेशी वीजा कैंसिल किए हुए हैं. इससे सबसे बड़ी मुश्किल विदेशी खिलाड़ियों को है जो आईपीएल खेलने के लिए भारत आने वाले थे.

मैच का प्रसारण करने वाले स्टार इंडिया चैनल ने बीसीसीआई से आइपीएल के प्रसारण अधिकार के लिए पांच साल के लिए खरीदें हैं जो प्रत्येक वर्ष करीब 4037 करोड़ रुपये है. कुल मिलाकर देखा जाए तो आइपीएल के स्थगित होने की स्थिति में बीसीसीआई और फ्रेंचाइजियों को लगभग 5000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का नुकसान होगा. इस दौरान फ्रेंचाइजियों को एड और और टिकटों से होने वाली कमाई का भी नुकसान होगा. बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की 26 प्रतिशत सालाना फीस उनके घरेलू बोर्ड को देते हैं. ऐसे में अगर आईपीएल नहीं होता है तो ये पैसे भी हाथ से जा सकते हैं. हालांकि बीसीसीआई और गवर्निंग काउंसिल के बीच अभी भी मीटिंग होनी है जिसके बाद इसपर जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं.

ऐसे में आईसीसी की इस टूर्नामेंट पर पूरी तरह नजर है और अब वो इस मामले को देख रहे हैं.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को हो सकता है 1318 करोड़ रुपये का नुकसान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कोरोना वायरस की चपेट में है और यहां बोर्ड को 1318 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है. वहीं साल के अंत में होने वाला भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज भी रद्द हो सकती है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ एग्जिक्यूटिव केविन रॉबर्ट्स का मानना है कि, फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है. आगे आने वाले समय में ये आंकड़े और बढ़ सकते हैं. लेकिन हम इस मामले में सलाहकार से बात कर रहे हैं जिससे ऐसे हालात से सामना किया जा सके.

विश्व युद्ध से ज्यादा इस बार होगा इंग्लैंड को नुकसान

इंग्लैंड ने अपने देश में चलने वाले सभी क्रिकेटिंग इवेंट्स पर रोक लगा दी है. ऐसे में बोर्ड पूरी तरह से कोरोना को रोकने की कोशिश में लगा हुआ है. इंग्लैंड के एक पत्रकार का कहना है कि इस बार कोरोना की वजह से इंग्लैंड को वो नुकसान होगा जो उसे दो विश्व युद्ध के दौरान भी नहीं हुआ था. यहां प्रोफेशनल क्रिकेट यानी की टेस्ट क्रिकेट को भी पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया गया है.

आईपीएल में भी इंग्लैंड के कई खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले थे लेकिन अब टूर्नामेंट रद्द होने से खिलाड़ियों को लाखों का नुकसान होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी वित्तीय घाटे की ओर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस साल उम्मीद थी कि इस बार के पीएसएल से पैसे कमा सकेगा लेकिन कोरोना की मार ने बीच में ही टूर्नामेंट को रद्द करवा दिया जिससे अब बोर्ड को करोड़ो को नुकसान होने जा रहा है. वहीं 6 फ्रेंचाइजी भी नुकसान की ओर बढ़ रहे हैं. कोरोना के चलते बोर्ड को बांग्लादेश के साथ वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज को भी रद्द करना पड़ा. ऐसे में अब बोर्ड वित्तीय घाटे की तरफ तेजी से बढ़ रहा है

बता दें कि क्रिकेट बोर्ड्स के लिए आने वाले मैच और टूर्नामेंट काफी अहम होंगे क्योंकि सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड्स को पहले ही कोरोना के चलते इतना नुकसान हो चुका है. ऐसे में अगर आनेवाले समय में भी दूसरे देश के दौरे रद्द होते हैं या कोरोना का प्रकोप बढ़ता है तो बोर्ड्स के पास कोई और दूसरा रास्ता नहीं बचेगा. सभी को आने वाले अक्टूबर के महीने में टी20 वर्ल्ड कप खेलना है. ऐसे में इस टूर्नामेंट को लेकर भी ये कहा जा रहा है कि कोरोना का असर इसपर भी हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget