एक्सप्लोरर

Coronavirus: कपिल, हरभजन और युवराज का घेरलू मैदान बना अस्थायी जेल, नियम तोड़ने पर हिरासत में रहेंगे लोग

पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव, युवराज सिंह और हरभजन सिंह का ये घरेलू मैदान है. तीनों क्रिकेटर यहां क्रिकेट खेलते थे. अब इस मैदान को अस्थायी जेल बना दिया गया है. यानी की कोरोना के नियम तोड़ने वाले को यहीं लाया जाएगा.

नई दिल्ली: चंडीगढ़ का सेक्टर- 16 मैदान क्रिकेटर कपिल देव, हरभजन सिंह और युवराज सिंह का घरेलू मैदान है. कोरोना वायरस के प्रकोप और इसके रोकथाम के लिए अब इस मैदान को कुछ दिनों के लिए जेल में तब्दील कर दिया गया है. यहां उन लोगों को रखा जाएगा जो कोरोना वायरस के रोकथाम के दौरान उसका उल्लंघन करेंगे. ऐसे में इस मैदान की क्षमता 20 हजार से ज्यादा है. एक अधिकारी ने कहा, "हमने सेक्ट-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम और मनीमाजरा में खेल परिसर को अस्थायी जेल में तब्दील कर दिया है और कर्फ्यू के आदेशों का उल्लंघन करने वालों को यहां रखा जाएगा." 20 हजार से अधिक लोगों की क्षमता वाला यह क्रिकेट स्टेडियम 15.32 एकड़ में फैला है. पुलिस ने कहा कि कर्फ्यू के मानदंड़ों का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. बता दें कि कोरोना के प्रकोप को देखते हुए जुलाई-अगस्त में होने वाले टोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए टाल दिया गया है. जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने टोक्यो ओलंपिक टालने का एलान किया. आबे ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थामस बाक के साथ बातचीत में टोक्यो ओलंपिक खेलों को एक साल के लिये स्थगित करने की पेशकश करेंगे. अमेरिका, कनाडा के ओलंपिक खेलों के लिए खिलाड़ी ना भेजने के फैसले के बाद ही इन्हें एक साल के लिए टालने का दबाव बन रहा था. पंजाब में कोविड-19 संक्रमण के सात मामले सामने आए हैं. ऐसे में पंजाब के गवर्नर व प्रशासक चंडीगढ़ वी. पी. सिंह बदनौर ने सोमवार आधी रात से शहर में एहतियात के तौर पर अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया था. पुलिस महानिदेशक को उन्होंने बिना ढिलाई के कर्फ्यू लागू करने का निर्देश दिया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर हटाए जाएंगे, ये दिग्गज बनेगा हेड कोच; श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर हुई भविष्यवाणी
गौतम गंभीर हटाए जाएंगे, ये दिग्गज बनेगा हेड कोच; श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर हुई भविष्यवाणी
Absolute Cinema! 6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, CSK के खिलाड़ी ने पांच गेंद में एक रन देकर ली हैट्रिक; फिर भी हारी टीम
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, CSK के खिलाड़ी ने पांच गेंद में एक रन देकर ली हैट्रिक; फिर भी हारी टीम
इंग्लैंड को जिताया वर्ल्ड कप, अब क्रिकेट छोड़ बेसबॉल में किया प्रोफेशनल डेब्यू; ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी!
इंग्लैंड को जिताया वर्ल्ड कप, अब क्रिकेट छोड़ बेसबॉल में किया प्रोफेशनल डेब्यू; ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी!
Messi World Record: लियोनेल मेसी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर
लियोनेल मेसी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर

वीडियोज

Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)
DR. Aarambhi: Avantika की खौफनाक साजिश! मासूम Vihan को पूल में गिराकर Aarambhi को करेगी कैद
Huma Qureshi बोलीं- दर्शकों का प्यार सबसे बड़ी जीत, Baby Do Die Do से नई शुरुआत
US Iran War: Hormuz पर ईरान की नई खौफनाक चेतावनी ! | Trump | IRGC | Netanyahu | Latest News
Mann Ki Baat 135th Episode : PM Modi की अपील का देश में दिखा बड़ा असर। War Effect

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, CJP के अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, CJP के अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
Delhi Chor Bazaar: कौड़ियों के दाम मिलते हैं ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स! जानें दिल्ली में कहां-कब लगता है चोर बाजार?
कौड़ियों के दाम मिलते हैं ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स! जानें दिल्ली में कहां-कब लगता है चोर बाजार?
Video: 'कुल्ला भी कर लो दीदी' ट्रेन में कचरा फैलाती और सीट पर ही हाथ धोती महिला को देख भड़के यूजर्स
'कुल्ला भी कर लो दीदी' ट्रेन में कचरा फैलाती और सीट पर ही हाथ धोती महिला को देख भड़के यूजर्स
Embed widget