एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः 3 कुश्ती खिलाड़ी हुए संक्रमित, महासंघ ने कहा जारी रहेगा राष्ट्रीय शिविर

सोनीपत के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर में 3 कुश्ती खिलाड़ियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है. वहीं भारतीय कुश्ती महासंघ ने कहा है कि इससे राष्ट्रीय शिविर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. दीपक पुनिया (86 किलोग्राम), नवीन (65 किलोग्राम) और कृष्णा (125 किलोग्राम) को कोरोना संक्रमित पाया गया है.

नई दिल्लीः तीन पुरुष कुश्ती खिलाड़ी दीपक पुनिया (86 किलोग्राम), नवीन (65 किलोग्राम) और कृष्णा (125 किलोग्राम) सोनीपत के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद 15 सितंबर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय शिविर पर सवाल खड़े हो गए हैं.

यह सभी खिलाड़ी 14 दिनों के क्वारंटीन पीरियड में थे और साई के प्रोटोकॉल्स के मुताबिक इनका अनिवार्य कोविड टेस्ट कराया गया था. लेकिन भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने कहा है कि इसका राष्ट्रीय शिविर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा.

डब्ल्यूएफआई सचिव विनोद तोमर ने आईएएनएस से कहा, "शिविर तय कार्यक्रम के मुताबिक चलेगा. इन तीनों खिलाड़ियों का दो दिन बाद दोबारा टेस्ट किया जाएगा और अगर उनका टेस्ट निगेटिव आता है तो वह शिविर में हिस्सा ले सकेंगे. लेकिन अगर उनका टेस्ट दोबारा पॉजिटिव आता है तो हम डॉक्टरों से बात करेंगे कि उन्हें दोबारा घर भेजें या अस्पताल में भर्ती कराएं, यह उनकी स्थिति पर निर्भर करेगा."

उन्होंने कहा, "मैं साई सेंटर में मौजूद सभी खिलाड़ियों से अपील करता हूं कि वह अपनी सुरक्षा के लिए प्रोटोकॉल को न तोड़ें. यहां वहां घूमने के बारे में भी नहीं सोचें. ज्यादा सावधान रखें." साई ने गुरुवार को एक बयान जारी कर खिलाड़ियों को कोविड पॉजिटिव निकलने की जानकारी दी.

साई ने बयान में कहा, "तीन वरिष्ठ पुरुष कुश्ती खिलाड़ी जो साई के सोनीपत सेंटर पर आए थे, वो कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं." साई के बयान के मुताबिक, "साई की एसओपी के मुताबिक, सेंटर पर पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट कराया गया था."

बयान में कहा गया है, "प्रोटोकॉल्स के मुताबिक, सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सपोर्ट स्टाफ को अनिवार्य आरटीपीसीआर कोविड-19 टेस्ट कराया गया था. टेस्ट के दौरान दीपक पुनिया (86 किलोग्राम भारवर्ग), नवीन (65 किलोग्राम भारवर्ग) और कृष्णा (125 किलोग्राम भारवर्ग) कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं और इन्हें साई की सूची में शामिल अस्पताल में सावधानी के लिहाज से और आगे की देखभाल के लिए भर्ती कराया गया है."

पिछले महीने, महिला टीम का राष्ट्रीय शिविर कई खिलाड़ियों के नाम वापस लेने के बाद स्थगित कर दिया गया था. कई महिला खिलाड़ियों ने डब्ल्यूएफआई को लिखा था कि वह शिविर में हिस्सा नहीं ले सकती और इसके पीछे की वजह उन्होंने कोविड-19 ही बताई थी. वीनेश फोगाट ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी थीं.

इसे भी पढ़ेंः अख्तर ने विराट-रोहित को लेकर कही ये बड़ी बात, जानिए, रावलपिंडी एक्सप्रेस से गुस्से में क्यों हैं लोग?

IPL में हरभजन के खेलने पर सस्पेंस: भज्जी और CSK टीम मैनेजमेंट ने साधी चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
विदेशी लीग में खेलने की नहीं है इजाजत, फिर कैसे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?
विदेशी लीग में खेलने की नहीं है इजाजत, फिर कैसे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget