एक्सप्लोरर

मनोज प्रभाकर मना रहे हैं आज अपना 57वां जन्मदिन, कहा- समझ नहीं आ रहा कोरोना और क्रिकेट में से किसे चुनूं

मनोज प्रभाकर आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. कोरोना के कारण उनके बिजनेस को बड़ा नुकसान हुआ है. ऐसे में उन्हें उम्मीद कि कोई न कोई राज्य क्रिकेट एसोसिएशन कोचिंग के लिए उन्हें जरूर बुलाएगा.

नई दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. ये जन्मदिन उनका काफी अलग है क्योंकि देश में जहां पहले 21 दिनों का लॉकडाउन था तो वहीं अब इसे बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है. मनोज ने उत्तराखंड के अपने फॉर्म हाउस में आज तक अपने परिवार के साथ एक महीने नहीं गुजारे हैं. ऐसे में कोरोना ने प्रभाकर की जिंदगी पर गहरा दबाव बनाया है.

कोरोना का प्रकोप एक तरह जहां सभी खेलों पर पड़ा है तो वहीं एक्स क्रिकेटर और कोच मनोज प्रभाकर की मल्टी नेशनल ब्यूटी प्रोडक्ट्स की चेन भी इसका नुकसान झेल रही है. मनोज ने कहा कि सभी की तरह उन्हें भी कोरोना के कारण भारी नुकसान हो रहा है क्योंक इस दौरान न तो कोई ग्राहक मिल रहा है और न ही डीलर.

मनोज ने कहा कि जब आप अपनी जिंदगी के लिए अपना चेहरा अपने हाथों से छुपा रहें हैं तो आप समझ सकते हैं कि जिंदगी कितनी मुश्किल बीत रही है. उन्होंने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा चिंता मेरी फैक्ट्री में काम करने वाले वर्कर्स के लिए है. मैं उनके लिए अपनी हर संभव कोशिश कर रहा हूं. लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा मैं ऐसा कब तक करता रहूंगा.

हालांकि प्रभाकर को इससे भी बड़ी चिंता ये सता रही है कि वो कुछ ही सालों में 60 साल के हो जाएंगे और ऐसे में बीसीसीआई नियम के अनुसार उनके लिए कोचिंग का भी चांस मिस हो जाएगा. उनका मानना है कि वो युवा बल्लेबाजों को काफी कुछ सिखाना चाहते हैं खासकर गेंदबाजी में.

भारतीय गेंदबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल टीम में बेहतरीन गेंदबाज हैं और अभी की गेंदबाजी लाइनअप दुनिया की सबसे बेहतरीन गेंदबाजी लाइनअप में से एक हैं. अगर हम ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका या इंग्लैंड से तुलना करते हैं तो हमारे गेंदबाज बेस्ट दिखते हैं. ऐसे में हमें डोमेस्टिक लेवल पर भी काम करना चाहिए और फ्रेश टैलेंट्स को निखारना चाहिए.

अफगानिस्तान और दिल्ली के पूर्व कोच ने कहा कि वो किसी भी राज्य से कोचिंग के बुलावे का इंतजार कर रहे हैं. ऐसा पैसे के लिए नहीं है बल्कि उन्हें क्रिकेट से प्यार है और इसके लिए करना चाहते हैं. प्रभाकर की कोचिंग में दिल्ली की टीम साल 2008 में रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी तो वहीं अफगानिस्तान की टीम को प्रभाकर ने ही वर्ल्ड कप में पुहंचाया.

प्रभाकर ने आगे कहा कि कोरोना के संकट के बीच आईपीएल की शुरूआत कब होगी इसपर कुछ नहीं कहा जा सकता. लेकिन मैं चाहता हूं कि क्रिकेट जल्द शुरू हो. मुझे याद है कि मेरे जवानी के दिनों में ऐसा कुछ नहीं हुआ था कि हमने क्रिकेट से इतना बड़ा ब्रेक लिया था. मतलब मेरा कहना ये है कि अभी ऐसी स्थिति है कि आप घर से बाहर निकलकर नेट्स में भी प्रैक्टिस नहीं कर सकते. ऐसे में क्रिकेट एक बार फिर से जब चालू होगा तो बल्लेबाज और गेंदबाजों को थोड़ी बहुत दिक्कत जरूर होगी.

प्रभाकर को अभी भी उम्मीद है कि उन्हें बीसीसीआई की तरफ से बुलावा आएगा या स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन उन्हें कोचिंग के लिए बुलाएंगे. ऐसे में प्रभाकर को पूरी उम्मीद है कि आनेवाला क्रिकेट सीजन उनके लिए कुछ अच्छा लेकर आएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget