एक्सप्लोरर

CWG 2022: श्रीहरि नटराज ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में बनाई जगह, आखिरी स्थान पर रहे कुशाग्र

Srihari Nataraj CWG 2022: भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने शुक्रवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरूषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई.

Srihari Nataraj India Commonwealth Games 2022: भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने शुक्रवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरूषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई. उन्होंने सेमीफाइनल में 54.55 सेकंड के समय से सातवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. वह अपनी हीट में चौथे और कुल सातवें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे. दक्षिण अफ्रीका के पीटर कोएत्जे ने दोनों सेमीफाइनल में सबसे तेज 53.67 सेकेंड का समय निकाला.

बैंगलोर के 21 वर्ष के नटराज ने इससे पहले अपनी हीट में 54.68 सेकंड का समय निकालकर सेमीफाइनल में जगह बनायी थी. वह अपनी हीट में तीसरे सबसे तेज और कुल पांचवें सबसे तेज तैराक रहे थे. अब उनकी नजरें राष्ट्रमंडल खेलों में तैराकी में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बनने पर है. इससे पहले प्रशांत कर्माकर ने दिल्ली में 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की पैरा तैराकी स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य जीता था.

टोक्यो ओलंपिक में नटराज क्लासीफिकेशन ए हीट में भाग लेने वाले पहले भारतीय बने थे. उन्होंने 54.31 सेकंड का समय निकाला था और वह पुरूषों की सौ मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में 27वें स्थान पर रहे थे. कुशाग्र रावत पुरूषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में अपनी हीट में आखिरी स्थान पर रहे. उन्होंने तीसरी हीट में एक मिनट 54.56 सेकंड का समय निकाला.

इससे पहले साजन प्रकाश पुरूषों की 50 मीटर बटरफ्लाय में अपनी हीट में आठवें स्थान पर रहे. उन्होंने 25.01 सेकंड का समय निकाला. शीर्ष 16 तैराक सेमीफाइनल में पहुंचे हैं. कुशाग्र पुरूषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल में 3:57.45 सेकंड का समय निकालकर अपनी हीट में आखिरी स्थान पर रहे.

यह भी पढ़ें : CWG 2022: देश को पहला मेडल दिलाने वाले संकेत के पिता चलाते हैं पान की दुकान, ऐसी है इस वेटलिफ्टर की कहानी

Sanket Sargar CWG 2022: संकेत ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई हस्तियों ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget