एक्सप्लोरर

FIFA World Cup 2018: कोलंबिया को मिली अंतिम 16 में जगह, सेनेगल को 1-0 से हराया

इस मैच से पहले सेनेगल और जापान के चार-चार अंक थे. ड्रॉ भी दोनों टीमों को अगले दौर में पहुंचा सकता था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और दोनों टीम के नसीब में हार रही. इसी कारण दोनों टीमों के अंकों में बदलाव नहीं हुआ जबकि गोल अंतर में भी दोनों टीमें बराबरी पर थी.

फीफा वर्ल्ड कप में कोलंबिया ने अपने अंतिम ग्रुप मैच में सेनेगल को 1-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. ग्रुप-एच में कोलंबिया ने तीन मैचों में दो जीत दर्ज करते हुए कुल छह अंक हासिल किए और अगले दौर में प्रवेश किया. दूसरी ओर, सेनेगल की किस्मत खराब रही. एक तरफ इसी ग्रुप से जापान को पोलैंड के हाथों हार के बावजूद अगले दौर का टिकट मिला वहीं सेनेगल को जापान के बराबर अंक होने के बावजूद घर वापसी करना होगा. जापान को फेयरप्ले अंकों के कारण आगे जाने का ईनाम मिला.

इस मैच से पहले सेनेगल और जापान के चार-चार अंक थे. ड्रॉ भी दोनों टीमों को अगले दौर में पहुंचा सकता था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और दोनों टीम के नसीब में हार रही. इसी कारण दोनों टीमों के अंकों में बदलाव नहीं हुआ जबकि गोल अंतर में भी दोनों टीमें बराबरी पर थी. ऐसे में फेयर प्ले अंकों का उपयोग किया गया जहां जापान ने बाजी मारते हुए सेनेगल को अगले दौर में जाने से रोक दिया.

बहरहाल, समारा ऐरेना में सेनेगल और कोलम्बिया ने सधी हुई शुरुआत की और लंबे पास जरिए एक दूसरे के डिफेंस को भेदने का प्रयास किया. 12वें मिनट में कोलंबिया को विपक्षी टीम के बॉक्स के बाहर फ्री-किक मिली जिस पर जुआन क्विंतेरो ने बेहतरीन शॉट लिया लेकिन गोलकीपर खादिम नडियाये ने गेंद को गोल में जाने से बचा लिया.

सेनेगल ने भी कोलंबिया के आक्रमण को जवाब दिया. 17वें मिनट में सादियो माने को कोलंबियाई डिफेंडर ने बॉक्स में गिरा दिया लेकिन वीएआर की मदद लेने के बाद रेफरी ने सेनेगल को पेनाल्टी नहीं दी.

मौके नहीं भुना पाई सेनेगल

दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर जारी रही. 25वें मिनट में कोलंबिया को बॉक्स के बाहर फ्रीक्रिक मिली और इस बार भी क्विंतेरो ने शानदार क्रॉस दिया लेकिन स्टार स्ट्राइकर रादमेल फाल्काओ हेडर से गेंद को गोल में नहीं डाल पाए. पहले हाफ के अंतिम क्षणों में सेनेगल का पलड़ा भारी रहा. हालांकि, वे बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो पाए.

कोलंबिया ने दूसरे हाफ में बेहतर खेल दिखाया और गेंद पर अधिक समय तक नियंत्रण बनाने में विश्वास दिखाया जिसका लाभ उन्हें 74वें मिनट में मिला. क्विंतेरो ने कॉर्नर पर शानदार क्रॉस दिया जिस पर हेडर से गोल दागकर स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना से खेलने वाले डिफेंडर यैरी मीना ने अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया.

इसके तीन मिनट बाद सेनेगल को बराबरी का मौका मिला. सेनेगल को कॉर्नर मिला, लेकिन माने के हेडर पर शानदार बचाव करते हुए ओस्पिना ने कोलंबिया की बढ़त को बना रखा.

सेनेगल के फारवर्ड इस्माइला सार को बॉक्स के भीतर 80वें मिनट में बराबरी का गोल दागने का मौका मिला. माने ने बॉक्स में सार को पास दिया लेकिन वह गेंद को गोलपोस्ट के ऊपर मार बैठे और सेनेगल के अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गईं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

David Warner Case: डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
Zimbabwe T20 Squad vs India: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल
भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल
WI VS NZ: 'हमने इस सीरीज में जबरदस्त लड़ाई लड़ी', पांचवें वनडे में जीत के बाद बोले कप्तान शाई होप
'हमने इस सीरीज में जबरदस्त लड़ाई लड़ी', पांचवें वनडे में जीत के बाद बोले कप्तान शाई होप

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget