एक्सप्लोरर

इंडिया ओपन के 10वें संस्करण में चेन यूफेई और विक्टर एक्सेलसन पर होगी निगाहें

पुरुष वर्ग में एक्सेलसन तीसरी बार खिताब जीतने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे.26 अप्रैल को खत्म होने वाले ओलंपिक क्वालिफिकेशन से पहले यह अंतिम बड़ा टूर्नामेंट है.

नई दिल्ली: इंडिया ओपन बैडमिंटन के 10वें संस्करण में महिला एकल इवेंट में विश्व की टॉप-10 में से आठ और पुरुष एकल इवेंट में विश्व के टॉप-10 में से तीन खिलाड़ी भाग लेंगे. 26 अप्रैल को खत्म होने वाले ओलंपिक क्वालिफिकेशन से पहले यह एक अंतिम बड़ा टूर्नामेंट है. पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, साई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे.

वर्ल्ड नंबर-1 चीन की चेन यूफेई और पुरुष एकल वर्ग में मौजूदा चैंपियन विक्टर एक्सेलसन 24 से 29 मार्च तक इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शुरू होने वाले इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के 10वें संस्करण में ड्रॉ की अगुवाई करेंगे.ओलेंपिक क्वालिफिकेशन 26 अप्रैल को समाप्त होगा और उससे पहले 4 लाख अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में कई स्टार खिलाड़ी राजधानी में नजर आएंगे.

मलेशिया मास्टर्स खिताबी जीत से सीजन की शुरुआत करने वाली यूफेई महिला एकल इवेंट में विश्व की टॉप-10 में आठ खिलाड़ियों की अगुवाई करेंगी. इनमें अकाने यामागुची, ही बिंगजियाओ, कैरोलिना मारिन, एन से योंग, मिशेले ली, तीन बार की चैंपियन रत्नाचोक इंतानोन और विश्व चैंपियन भारत की पीवी सिंधु तथा पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 साइना नेहवाल भी शामिल हैं.

एक्सेलसन पर रहेंगी निगाहें

पुरुष वर्ग में एक्सेलसन तीसरी बार खिताब जीतने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे. उनके अलावा इसमें साई प्रणीत और 2018 के विजेता शि यूकी, 2012 के चैंपियन और पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 सोन वान हो भी अपनी चुनौती पेश करेंगे. तीन बार के जूनियर विश्व चैंपियन कुनलावुत वितिदसरन उन युवा खिलाड़ियों में शामिल होंगे, जो यहां सीनियर खिलाड़ियों को टक्कर देंगे. कुनलावुत इसी महीने बार्सिलोना स्पेन मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे थे.

भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) के अध्यक्ष हिमांता बिस्वा सरमा ने इस टूर्नामेंट को लेकर कहा, ‘‘ओलंपिक क्वालिफिकेशन-प्रमुख प्राथमिकता के चलते, इस बार काफी कड़े मुकाबले होने की उम्मीद है. बैडमिंटन फैन्स के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को खेलते देखना एक खास मौका होगा. मैं फैन्स से अनुरोध करता हूं कि आप इसे मिस ना करें और मैच देखने के लिए जरूर आएं.’’

साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत के लिए टूर्नामेंट खास

भारतीयों में, 2015 की चैंपियन साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत के लिए यह टूर्नामेंट बेहद खास होगा. दोनों खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से कुछ अहम रैकिंग पॉइंट हासिल करना चाहेंगे ताकि वे टोक्यो ओलंपिक खेलने का अपना सपना पूरा कर सके. अन्य भारतीयों में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पारुपल्ली कश्यप, एचएस प्रणॉय, सौरभ वर्मा, समीर वर्मा और लक्ष्य सेन पुरुष एकल ड्रॉ में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे.

2017 की चैंपियन सिंधु के लिए भी यह टूर्नामेंट बेहद खास होगा. इस टूर्नामेंट से वह विश्व की टॉप खिलाड़ियों के सामने खुद को परखना चाहेंगी. सिंधु अपने घरेलू दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगी. टूर्नामेंट में दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ियों के पास अपनी रैंकिंग में सुधार करने और टोक्यो ओलंपिक के लिए बेहतर सीड का तर्जा हासिल करने का मौका होगा.

बाई के महासचिव और आयोजन सचिव अजय के सिंघानिया ने कहा, ‘‘ओलंपिक क्वालिफिकेशन अवधि समाप्त होने से पहले यह एक अंतिम बड़ा टूर्नामेंट होगा. इस साल के कुछ बड़े टूर्नामेंट्स से टॉप स्टार खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी रहने के कारण इंडिया ओपन सबसे अधिक पसंदीदा टूर्नामेंट बन गया है जो सर्वश्रेष्ठ एक्शन की गारंटी देता है. मैं सभी खिलाड़ियों को दिल्ली में शानदार टूर्नामेंट की शुभकामना देता हूं.’’

रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी है जबरदस्त

युगल वर्ग में एक बार फिर से सभी की निगाहें थाईलैंड ओपन चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पर होगी. ये जोड़ी अभी विश्व रैंकिंग में 10वें नंबर पर है और वे लगभग टोक्यो ओलंपिक में अपनी जगह बना चुके हैं. हाल ही में समाप्त हुई प्रीमियर बैडमिंट लीग (पीबीएल) के पांचवें संस्करण में ये दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए खेले थे. विश्व की टॉप-10 में से सात पुरुष युगल जोड़ियां ड्रॉ में शामिल हैं और इसकी अगुवाई वर्ल्ड नंबर-4 ताकेशी कमुरा और कीगो सोनोदो की जोड़ी करेंगी.

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा तथा प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को भी मिश्रित युगल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना होगा. वर्ल्ड नंबर-1 झेंग सी वेई और हुआंग या क्यिोंग की जोड़ी टॉप-10 में से नौ जोड़ियों की अगुवाई करेंगे. महिला युगल इवेंट में टॉप-10 में से आठ जोड़ी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी. एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी महिला युगल में भारतीय चुनौती पेश करेंगी.

ये भी पढ़ें-

IND Vs NZ: टीम इंडिया के लिए बड़ी राहत, फिट हुआ स्टार खिलाड़ी

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स का एक और बड़ा दांव, दूसरी टीमों की बढ़ सकती है परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 में आखिरी बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज? टूर्नामेंट के बाद ले सकते हैं संन्यास
IPL 2026 में आखिरी बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज? टूर्नामेंट के बाद ले सकते हैं संन्यास
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
IPL Highest Partnerships: IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, इस मैच में तो दो बल्लेबाजों ने मिलकर मचाया था तूफान
IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, इस मैच में तो दो बल्लेबाजों ने मिलकर मचाया था तूफान
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
Saharsa News: 'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'मुज्तबा खामेनेई घायल... चेहरा बिगड़ा...', अमेरिका के दावे पर ईरान की दो टूक, सुप्रीम लीडर को लेकर दिया जवाब
'मुज्तबा खामेनेई घायल... चेहरा बिगड़ा', अमेरिका के दावे पर ईरान की दो टूक, सुप्रीम लीडर की सेहत...
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सोने से भी महंगी बिक रही गाय से निकलने वाली ये चीज, वायरल होते ही बाजार में तस्कर ग्रुप एक्टिव
सोने से भी महंगी बिक रही गाय से निकलने वाली ये चीज, वायरल होते ही बाजार में तस्कर ग्रुप एक्टिव
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
Embed widget